फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Haji from Bhopal dies in Mecca due to heat till now two Hajis have lost their lives during Haj

MP News: गर्मी से भोपाल के हाजी की मक्का में मौत, हज के दौरान अब तक दो हाजियों की जा चुकी है जान

Fri, 21 Jun 2024 10:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 21 Jun 2024 10:59 AM IST
सार

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहेफिजा में रहने वाले 72 वर्षीय सैय्यद मुमताज हसन की 14 जून को मक्का में मौत हो गई। वह 5 जून को मुंबई से सऊदी के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन
MP News: Haji from Bhopal dies in Mecca due to heat till now two Hajis have lost their lives during Haj
हज यात्रा के दौरान अब तक दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश से हज सफर पर सऊदी अरब पहुंचे भोपाल के एक हाजी का इंतकाल हो गया है। मक्का में पड़ रही बेहद गर्मी की वजह से उसकी मौत हुई है। हाजी के परिजन को खबर देने के बाद उन्हें मक्का में ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। हज के दौरान मक्का में प्रदेश के हाजी की मौत की संख्या दो हो गई है। इसकी पुष्टि मप्र हज कमेटी ने की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहेफिजा में रहने वाले 72 वर्षीय सैय्यद मुमताज हसन की मृत्यु 14 जून को मक्का में हुई है। वह 5 जून को मुंबई से सऊदी के लिए रवाना हुए थे। कंट्रोल रूम के अफसरों के मुताबिक सैय्यद मुमताज हसन की मौत मक्का में गर्मी के कारण हुई है। उनकी अंतिम क्रिया मक्का में ही कर दी गई है। इसके अलावा हज यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के शहड़ोल की रहने वाली एक महिला हाजी राबिया बेगम की मौत भी गर्मी के कारण हुई है।  
विज्ञापन


मुमताज हसन पत्नी के साथ गए थे हज
हज कमेटी कंट्रोल रूम के अफसरों ने बताया कि सैय्यद मुमताज हसन हज यात्रा पर 68 वर्षीय पत्नी सीमा मुमताज हसन के साथ गए थे। उन्हें हज यात्रा के तय शेड्यूल के अनुसार 17 जुलाई को भारत वापस लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर के हज यात्री की मौत की सूचना
हज कमेटी के अफसरों ने बताया कि जबलपुर से हज यात्रा पर गए एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। लेकिन, संबंधित की मृत्यु के बारे में अब तक सऊदी स्थित दफ्तर के अफसरों ने पुष्टि नहीं की है। कमेटी सऊदी में अफसरों के संपर्क कर रही है, जिससे स्थिति स्पष्ट की जा सके।


छतरपुर की राबिया शहडोल के ग्रुप में गई थी
हज कमेटी के अफसरों ने बताया कि छतरपुर की रहने वाली राबिया बेगम की 16 जून को मक्का में मौत हो गई। उन्होंने 4 जून को मुंबई से हज के लिए रवाना हुई थी। राबिया बेगम छतरपुर के बिजावर के वार्ड नंबर 2 की रहने वाली थी। हज यात्रा पर वह शहडोल की साथी सफीना बेगम और तुफैल अहमद खान के साथ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed