फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Govind Singh said - no one knows Rani Kamalapati, BJP brought her name after finding it, Rameshwar go

MP News: गोविंद सिंह बोले- रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, भाजपा ढूंढकर ले आई नाम, इस पर रामेश्वर बिफरे

Sat, 15 Apr 2023 10:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 15 Apr 2023 10:45 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के रानी कमलापति पर दिए बयान पर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। सिंह ने कहा कि रानी कमलापति का नाम लेकर कहा कि भाजपा ढूंढ ढूंढ कर नाम रख रही है। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बयान को आदिवासियों को आपमान बताते हुए उनसे माफी मांगने की बात कहीं है। 

विज्ञापन
MP News: Govind Singh said - no one knows Rani Kamalapati, BJP brought her name after finding it, Rameshwar go
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह का विवादित बयान देने का मामला सामने आया है। गोविंद सिंह ने कहा कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, ढूंढ-ढूंढकर भाजपा नाम रख रही है। इसे भाजपा ने आदिवासी समाज का अपमान बताया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अंबेडकर जयंती के दिन भिंड में किसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसे भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए उनके इतिहास के तथ्यों पर सवाल उठाए हैं। वीडियो नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह मंच से कह रहे है कि यह लोग दोबारा राजा-महाराजा का राज लाना चाहते है। भोपाल का रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति। जो नाम हमने सुने नहीं। उनको ढूंढ ढूंढ कर उनका नाम स्थापित कर रहे है। इसलिए कर रहे है कि राजा-रानी जिन्होंने दलितों, शोषितों पर लगातार अत्याचार किए, उनका महिमांडन का काम कर रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


सिंधिया ने लाइन में खड़ा करके गोली मारी
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सिंधिया परिवार पर भी बड़ा आरोप लगाया। गोविंद सिंह ने कहा कि जाटव समाज के लोग, जिन्होंने अंग्रेजों का खजाना इटावा में लूट लिया था। उनको सिंधिया ने एक लाइन में खड़ा करके अनुसूचित जाति के भाई थे, उनको गोली मारकर हत्या कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 


रामेश्वर शर्मा बोले- यह आदिवासियों का अपमान  
रानी कमलापति पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के विवादित बयान पर भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। शर्मा ने कहा कि धिक्कार कांग्रेस पर, जो आदिवासियों के नाम पर वोट जोड़कर उनको अपमानित करती है। विधायक ने नेता प्रतिपक्ष को आड़े हाथों लिया, अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा। शर्मा ने कहा कि जनजातीय योद्धाओं का बलिदान अविस्मरणीय, कांग्रेस उनका अपमान कर रही है।
 
भोपाल की पहचान रानी कमलापति के कारण
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और दुर्भावना से ग्रसित, गोविंद सिंह माफी मांगें। शर्मा ने उठाए सवाल, क्या कांग्रेस के राजा दिग्विजय सिंह के लिए भी कांग्रेसियों की यही मानसिकता?? उन्होंने कहा कि भोपाल की पहचान रानी कमलापति के कारण है।

कौन थी रानी कमलापति
रानी कमलापति 18वीं शताब्दी की भारत की एक रानी और वीरांगना थीं। वह भोपाल से 50  किलोमीटर दूर स्थित गिन्नौरगढ़ के गोंड राजा निजाम शाह की पत्नी थीं। नवम्बर 2021 में भोपाल के 'हबीबगंज' नामक रेलवे स्टेशन का नाम 'रानी कमलपति रेल्वे स्टेशन' किया गया। 16वीं सदी में भोपाल गोंड शासकों के अधीन था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed