{"_id":"66e92928340b263aab08c4d7","slug":"mp-news-governor-administered-oath-to-chief-information-commissioner-vijay-yadav-and-three-information-commis-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव एवं तीन सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव एवं तीन सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ
Tue, 17 Sep 2024 12:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:31 PM IST
सार
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों को आज शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय यादव को मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण कराई। साथ ही उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद), वंदना गांधी (समाजसेवी) और ओमकार नाथ (सेवानिवृत्त जज) ने भी सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
बता दें, प्रदेश में 10 सूचना आयुक्त के पद स्वीकृत हैं। इसमें से अभी सात पद रिक्त हैं। हालांकि, ये पद कभी पूरे नहीं भरे गए। प्रदेश में मार्च 2024 से सूचना आयुक्त के पद रिक्त थे। अब इन पर तीन सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई गई है। इसके चलते सूचना के अधिकार के तहत जानकारी नहीं देने को लेकर हजारों याचिकाएं लंबित हैं।
विज्ञापन
मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के रिक्त पदों को भरने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद 10 सितंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के लिए आए आवेदनों पर चर्चा की और मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्त का चयन किया।
विज्ञापन
