फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Government will give incentives to farmers on milk, Minister said - 10 forest parks will be built in

MP News: दुग्ध उत्पादक किसानों को सरकार देगी प्रोत्साहन राशि, मंत्री का एलान-प्रदेश में बनेंगे 10 वन्य विहार

Mon, 05 Aug 2024 12:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 05 Aug 2024 12:41 PM IST
सार


मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है। अब प्रदेश सरकार के मंत्री लखन पटेल ने कहा कि प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों को सरकार प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी कर रही है। साथ ही प्रदेश में गौवंश को रखने के लिए 10 वन्य विहार बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
MP News: Government will give incentives to farmers on milk, Minister said - 10 forest parks will be built in
मंत्री लखन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है। सरकार दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रति लीटर पांच रुपए प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर सरकार अगली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव ला सकती है। प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि देगी। इसका फायदा सहकारी दुग्ध समिति से जुड़े किसानों को मिलेगा। बता दें महाराष्ट्र, झारखंड, असम और राजस्थान सरकार दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि दे रही है। मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में सहकारी समिति से किसानों को जोड़ने के लिए भी सहकारी दुग्ध संघ के सेंटर बढ़ाए जाएंगे। 
विज्ञापन

  
प्रदेश में बनाए जाएंगे 10 वन्य विहार 
सड़कों पर गायों को छोड़ने को लेकर पशुपालन मंत्री ने कहा कि लोगों में गाय के प्रति भाव कम हुआ है। लोग अपनी गायों को सड़क पर छोड़ रहे हैं। सड़क पर गाय ज्यादा दिख रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे गाय और अन्य गौवंश को रखने के लिए प्रदेश में 10 वन्य विहार बनाए जाएंगे। यह वन्य विहार 300, 400 और 500 एकड़ में होंगे। 
विज्ञापन

 
- MP Government to Support Dairy Farmers - Incentive for Dairy Farmers in MP - Cooperative Dairy Societies in MP - Animal Husbandry Department MP - Lakhun Patel on Dairy Farmers - Wild Life Sanctuary for Stray Cattle - MP Government's Initiative for Farmers - Dairy Farming in MP - Farmer's Welfare in MP
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed