फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Government's golden opportunity for students, religious competition will be held in Geeta Mahotsav, p

MP: सरकार का छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, गीता महोत्सव में होगी धार्मिक प्रतियोगिता, एक लाख रुपये का पुरस्कार

Sat, 16 Nov 2024 10:23 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sat, 16 Nov 2024 10:23 AM IST
सार

सरकार इस्कॉन के सहयोग से गीता महोत्सव आयोजित करने जा रही है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस प्रतियोगिता का नाम 'वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट' रखा गया है। इसका पहला पुरस्कार एक लाख रुपये होगा।

विज्ञापन
MP News: Government's golden opportunity for students, religious competition will be held in Geeta Mahotsav, p
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों को एक शानदार मौका मिलने वाला है। सरकार इस्कॉन के सहयोग से गीता महोत्सव आयोजित करने जा रही है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस प्रतियोगिता का नाम 'वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट' रखा गया है। इसका पहला पुरस्कार एक लाख रुपये होगा। इसके अलावा, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों के लिए अन्य पुरस्कार भी तय किए गए हैं।  यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए है। प्रतियोगिता हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए इस्कॉन ने स्टडी मटेरियल सभी स्कूलों में भेजा है, जिसे छात्रों को पूरी तरह से अध्ययन करना होगा। यह टेस्ट 45 मिनट का होगा।
विज्ञापन


55 जिलों से चुने जाएंगे चार टॉपर
एमपी के 55 जिलों से चार टॉपर्स का चयन किया जाएगा, यानी कुल 220 छात्र दूसरे राउंड के लिए चुने जाएंगे। इस दूसरे राउंड का आयोजन 10 दिसंबर को उज्जैन में किया जाएगा। यह टेस्ट ऑफलाइन होगा। यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों को धार्मिक शिक्षा और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में जानकारी देने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें प्रेरणा भी देगी। इसमें 9वीं कक्षा के बच्चों के लिए 26 नवंबर, 10वीं कक्षा के लिए 27 नवंबर, 11वीं कक्षा के लिए 28 नवंबर और 12वीं कक्षा के लिए 29 नवंबर को परीक्षा आयोजित होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed