{"_id":"69ea17ec232197d4fb057d67","slug":"mp-news-government-makes-appointments-to-commissions-kailash-jatav-becomes-sc-commission-chairman-ramlal-ra-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में आयोगों में नियुक्तियां शुरू: कैलाश जाटव बने SC आयोग अध्यक्ष, रामलाल रौतेल को ST आयोग की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में आयोगों में नियुक्तियां शुरू: कैलाश जाटव बने SC आयोग अध्यक्ष, रामलाल रौतेल को ST आयोग की कमान
Thu, 23 Apr 2026 06:30 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:30 PM IST
सार
लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने आयोगों में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने एससी और एसटी आयोग की नई कार्यकारिणी घोषित करते हुए अध्यक्ष और सदस्यों के नामों का ऐलान किया है।
विज्ञापन
मोहन सरकार ने एसटी और एससी आयोग में नियुक्ति के आदेश जारी किए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में लंबे समय से रुकी हुई राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। गुरुवार को राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग और अनुसूचित जनजाति आयोग में नई नियुक्तियां करते हुए दोनों आयोगों को नया नेतृत्व दिया है। सरकार ने पूर्व विधायक कैलाश जाटव को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया है। उनके साथ रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार को सदस्य नियुक्त किया गया है। कैलाश जाटव भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक संबंध गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से रहा है।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश सरकार का VVIP बेड़ा होगा हाईटेक, 24 साल बाद नया जेट, 15 साल बाद नया हेलिकॉप्टर आएगा
वहीं, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की जिम्मेदारी पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को सौंपी गई है। यह दूसरी बार है जब उन्हें इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भी वे इस पद पर रह चुके हैं। रौतेल अनूपपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं और कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी विवाद: कांग्रेस सेवादल का 25 घंटे का उपवास, गांधीवादी तरीके से सरकार को घेरने की कोशिश
सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग में भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य बनाया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से जनजातीय समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान में तेजी आ सकती है। राजनीतिक हलकों में इन नियुक्तियों को निगम-मंडलों और अन्य संस्थाओं में होने वाली आगामी नियुक्तियों की शुरुआत माना जा रहा है। लंबे समय से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलने का इंतजार था। जानकारी के अनुसार, राज्य महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग में भी जल्द नियुक्तियां हो सकती हैं। इन आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यों के नामों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- शराब दुकानों का विरोध: स्कूल और मंदिर के पास ठेके खुलने पर लोगों का गुस्सा भड़का, सड़क पर उतरे रहवासी