फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Government gift to nine IPS on New Year, four SPs made DIG and four DIGs made IG

MP News: नौ आईपीएस को नए साल पर सरकार का तोहफा, चार एसपी को डीआईजी और चार डीआईजी को बनाया आईजी

Tue, 31 Dec 2024 09:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 31 Dec 2024 09:02 PM IST
सार

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बाद अब पुलिस सेवा अधिकारियों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा दिया है। 

विज्ञापन
MP News: Government gift to nine IPS on New Year, four SPs made DIG and four DIGs made IG
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के नौ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। नए वेतनमान के साथ अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। यह आदेश एक जनवरी 2025 से लागू होंगे। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार चार पुलिस अधीक्षकों को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है। वहीं, चार पुलिस उप महानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) बनाया गया है। 
विज्ञापन


गृह विभाग के आदेश के अनुसार डीआईजी के पद से पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में 2007 बैंच के सचिन अतुलकर, कुमार सौरभ, कृष्णावेनी देसावतु और जगत सिंह राजपूत शामिल हैं। यह अधिकारी अब महानिरीक्षक (IG) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वहीं, चार पुलिस अधीक्षक के पद से पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में 2010 बैच के अधिकारी विजय कुमार खत्री, विनीत कुमार जैन, मनोज कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह शामिल हैं। यह अधिकारी अब DIG के रूप में अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्य करेंगे और राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed