फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Fraud of crores on the pretext of giving flats, EOW registered a case against builder Anwar Beg

MP News: फ्लैट देने के बहाने करोड़ों की ठगी, बिल्डर अनवार बेग के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया

Tue, 12 Aug 2025 07:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Aug 2025 07:14 AM IST
सार

भोपाल में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बिल्डर अनवार बेग पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने कई लोगों से फ्लैट बेचने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन न तो रजिस्ट्री कराई और न ही फ्लैट दिए।

विज्ञापन
MP News: Fraud of crores on the pretext of giving flats, EOW registered a case against builder Anwar Beg
ईओडब्ल्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू), भोपाल ने शहर के बिल्डर और होमटेक कंस्ट्रक्शंस के मालिक अनवार बेग के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। बिल्डर पर कई शिकायतकर्ताओं से फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि अनवार बेग ने भोपाल के अदनान कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग समेत अन्य जगहों पर फ्लैट बेचने के लिए शिकायतकर्ताओं से अनुबंध किए। शिकायतकर्ताओं ने भुगतान किए, लेकिन न तो उन्हें फ्लैट की रजिस्ट्री मिली और न ही उनके पैसे वापस हुए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  CM यादव भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, 28 जिलों में मंत्री और इंदौर में समेत 24 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू की जांच में खलील उस्मानी से 14 लाख रुपये, उमर रऊफ से 5 लाख रुपये, सैयद इकबाल हसन से लगभग 8 लाख 10 हजार रुपये, रईस अली से 13 लाख रुपये और मसरूर ने उनकी पत्नी के नाम से फ्लैट खरीदने अनवार बेग को 10 लाख रुपये दिए थे, लेकिन बेग ने उनको पैसे लेने के बावजूद ना तो रजिस्ट्री कराई ना फ्लैट दिया। इसके अलावा, कई अन्य शिकायतकर्ताओं से चेक और नकद राशि के रूप में करोड़ों रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: वीडी शर्मा ने तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद खरीदा, बोले- घर-घर में देशभक्ति का जज्बा हैं

कुछ मामलों में, अनवार बेग ने शिकायतकर्ताओं से संपत्ति के बदले संपत्ति देने का आश्वासन दिया और उनकी संपत्तियों की रजिस्ट्री करा ली। ऐसे पांच शिकायर्तकर्ताओं के साथ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी अनवार बैग द्वारा की गई। ईओडब्ल्यू ने प्रारंभिक जांच के बाद अनवार बेग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (अमानत में खयानत) के तहत मामला दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी ने नागरिकों से ऐसे मामलों में सतर्क रहने और समय पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed