{"_id":"6672c1c9397a66efd601ab38","slug":"mp-news-former-opposition-leader-dr-govind-singh-alleges-bjp-government-news-in-hindi-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: पूर्व नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप, बोले- प्रशासन द्वारा जनता पर दबाव बनाकर अत्याचार कर रही है बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: पूर्व नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप, बोले- प्रशासन द्वारा जनता पर दबाव बनाकर अत्याचार कर रही है बीजेपी
Wed, 19 Jun 2024 05:02 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:02 PM IST
सार
MP Politics: पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह मध्य प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर जनता को परेशान कर रही है। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि पुलिस ने हमारे एक कार्यकर्ता को थाने में हाथ पैर बांधकर उल्टा लटकाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की है।
विज्ञापन
पूर्व नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस शासन का दुरुपयोग कर गरीब जनता को प्रताड़ित कर रही है। गोविंद सिंह पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी, दलित विरोधी बताया।
विज्ञापन
लहार के विधायक पर झूठ केस लगाने का लगाया आरोप
डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर प्रदेश की जनता को डरा-धमकाकर उन पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव और हाल ही में संपन्न हुये लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने दमनकारी नीति अपनाते हुये वहां के लहार क्षेत्र के स्थानीय विधायक अम्बरीश शर्मा द्वारा क्षेत्र के अधिकांश थानों में अपने नजदीकी थाना प्रभारियों को पदस्थ करा लिया है।
विज्ञापन
शर्मा द्वारा संरक्षण प्राप्त इन थाना प्रभारियों द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को झूठे प्रकरणों में फसाकर उन्हें जेल में डाला जा रहा है। भिण्ड जिले के पुलिस अधीक्षक मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न्याय देने की बजाय उनको फंसाने में सहयोग कर रहे हैं। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि जिस तरह पूर्व में दतिया में थाना प्रभारी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को थाने में बंदकर उन्हें लाठिंयों पर लटकाया गया था, उसी तरह की घटना को लहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई, जिसमें लालजी शर्मा एवं दीपक शर्मा को झूठे प्रकरणों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया, उन पर धारा 327, 452, 323, 294, 506, 34 भादवि एवं 323, 294, 506, 34 भादवि के तहत उन्हें जेल भेजा गया। उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई उन्हें बांधकर लटकाया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने उल्टा कर पीटा
डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि वहीं लहार में अपने घर पर बैठे दीपक बुधौलिया को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने में हाथ पैर बांधकर उल्टा लटकाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे जेल भेज दिया, जिससे उसके बायें पैर में फ्रैक्चर हो गया। कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिये, उसको झूठे प्रकरण में फंसाने के लिए कारतूस की जब्ती दिखाकर अपराध कायम किया गया। पुलिस ने उससे कहा कि यदि तुम विधायक का विरोध करोगे तो तुम्हारे खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई होती रहेगी। यानि स्पष्ट है कि उसे अभी और प्रताड़ित किया जायेगा। दीपक बुधौलिया को सजा केवल इस बात की मिली की उसके पिताजी ने कांग्रेस पार्टी का चुनाव एजेंट बनकर चुनाव में कार्य किया था। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि इसी तरह थाना प्रभारी रावतपुरा द्वारा कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दुबे एवं उनके पुत्र एवं भतीजे को बिना किसी कारण झूठा प्रकरण बनाकर गिरफ्तार कर लिया, कांग्रेस पार्टी का काम करने पर जनपद पंचायत लहार की अध्यक्षा के पति मानवेद्र सिंह एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हरीराम वाजपेयी के साथ गाली गलौज कर अभ्रदता की गई।
आवाज उठाने वालों की बात सुनने को तैयार नहीं पुलिस
डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार में बैठे मंत्री, आला अधिकारी, पुलिस प्रशासन अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों की बात सुनने को तैयार नहीं है। भाजपा प्रजातंत्र का दमन कर रही है। प्रशासन भाजपा का गुलाम बनकर काम कर रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों पर दबंगों द्वारा, पुलिस प्रशासन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे प्रकरणों में फंसाया जा रहा है।
