{"_id":"67acca41a66e2d71910d9cf6","slug":"mp-news-former-ias-shivnarayan-mishra-appointed-member-of-administrative-unit-reorganization-commission-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व आईएएस शिवनारायण मिश्रा प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सदस्य नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व आईएएस शिवनारायण मिश्रा प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सदस्य नियुक्त
Wed, 12 Feb 2025 09:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:50 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी शिवनारायण मिश्रा को मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन
मंत्रालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी शिवनारायण मिश्रा को मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। यह पद राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव के नियुक्ति के बाद से खाली था। राज्य शासन ने इस नियुक्ति के लिए आधिकारिक आदेश जारी किया है। शिवनारायण मिश्रा को कई अहम पदों पर कार्य करने का अनुभव रहा है। उन्होंने कई जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्य किया है। वे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। मिश्रा हाल ही में अपर मुख्य सचिव गृह और परिवहन विभाग के पद से सेवानिवृत्त हुए।
मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सदस्य पद पर शिवनारायण मिश्रा की नियुक्ति से यह आयोग फिर से सशक्त हुआ है। पहले इस आयोग के सदस्य के रूप में 1987 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज श्रीवास्तव कार्यरत थे, जिन्हें बाद में राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। अब उनकी जगह शिवनारायण मिश्रा को यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है।