फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Shivraj said - If Congress's fuel runs out, then where will the fuel for Rahul's helicopter

MP News: छिंदवाड़ा में शिवराज की सभा का उड़ा तंबू, बिजली गुल हुई तो कार की बैटरी से माइक जोड़ किया संबोधित

Mon, 08 Apr 2024 11:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 08 Apr 2024 11:49 PM IST
सार


पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा में राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल कैसे उड़ेंगे, जब कांग्रेस का ही फ्यूल खत्म है। 
 

विज्ञापन
MP News: Former CM Shivraj said - If Congress's fuel runs out, then where will the fuel for Rahul's helicopter
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में चुनाव हैं। प्रथम चरण में छिंदवाड़ा समेत छह सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को बसरते पानी में छिंदवाड़ा जिले के चावल पानी पहुंचे। यहां आंधी तूफान के चलते सभा का टेंट ही निकल गया। साथ ही बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। इस पर पूर्व सीएम ने कार की बैटरी से माइक और लाउडस्पीकर लगाकर सभा की। शिवराज ने कहा कि नागपुर उतरकर और अलग-अलग जगह कार्यक्रम करते हुए चावल पानी पहुंचा हूं। बीच में मुझे कहा गया कि पानी गिर रहा है, ओले गिर रहे हैं मत जाओ। मैंने कहा आंधी तूफान कुछ भी आए चावल पानी तो जाकर मानूंगा। चाहे कुछ भी हो जाए। 
विज्ञापन

शिवराज ने कहा कि अभी हमारे मित्र कह रहे थे कि मामा जी एक मिनट दे दो हमें स्वागत करना है। अरे एक मिनट तो क्या पूरी जिंदगी तुम्हारे नाम है। उन्होंने कहा कि मैं आपको प्रणाम करता हूं। दो-दो बार बारिश हुई और ओले आए लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और प्राणों से प्यारी जनता है मैं दोनों हाथ जोड़कर आपको प्रणाम करता हूं।
विज्ञापन


हम आंधी में भी आते हैं तूफान में भी आते हैं
पूर्व सीएम ने कहा कि हम आंधी में भी आते हैं तूफान में भी आते हैं क्योंकि यह भारतीय जनता पार्टी है जो जनता से प्यार करती है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है और दूसरी तरफ आज राहुल गांधी जी शहडोल आए थे वहां उनका चॉपर नहीं उड़ा तो बोले फ्यूल खत्म हो गया। अरे कांग्रेस का ही फ्यूल खत्म हो गया तो राहुल के हेलीकॉप्टर में कहां से फ्यूल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कांग्रेस ही टेक ऑफ नहीं हो रही
शिवराज ने कहा कि फ्यूल खत्म होने के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ नहीं हुआ, लेकिन अब कांग्रेस भी टेक ऑफ नहीं हो रही है और अब यह टेक ऑफ होने भी नहीं वाली। राहुल गांधी जी को कितना भी टेक ऑफ करो मैडम सोनिया गांधी, राहुल टेक ऑफ नहीं होने वाले, कांग्रेस अब रसातल पर जाने वाली है। एक तरफ राहुल गांधी टेक ऑफ नहीं हो रहे हैं, दूसरी तरफ नकुलनाथ भी टेक ऑफ नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed