{"_id":"64f05431f839e57e850910f3","slug":"mp-news-former-cm-kamal-nath-tied-rakhi-to-his-sisters-said-my-priority-is-the-safety-of-my-sisters-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ ने बहनों से बंधवाई राखी, बोले-मेरी प्राथमिकता बहनों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ ने बहनों से बंधवाई राखी, बोले-मेरी प्राथमिकता बहनों की सुरक्षा
Thu, 31 Aug 2023 02:19 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:19 PM IST
सार
कमलनाथ ने कहा कि आज महिलाएं ने बाहर आने लगी है, लेकिन उनमें जागरूकता की आवश्यकता है कि उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ को राखी बांधती बहनें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने गुरुवार को अपने निवास पर बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि मेरी प्राथमिकता बहनों की सुरक्षा है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने रक्षाबंधन पर आयोजित कार्यक्रम में बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बहुत सारी बहनें कमजोर हैं। हर दृष्टि से कमजोर हैं। आज का दिन वचन का दिन है। मैंने तो अपना वचन पूरे प्रदेश और आपको दिया है। मेरी प्राथकिकता बहनों की सुरक्षा है। आप बहनों की मजबूती बनें। जब तक बहनों में नई जागरूकता नहीं आ जाती। मुझे आज भी 45 साल पहले का वह दिन याद है, जब हम किसी गांव में सभा में जाते थे। तब वहां कोई महिला नहीं होती थी।
विज्ञापन
कमलनाथ ने कहा कि आज महिलाएं बाहर आने लगी हैं, लेकिन उनमें जागरूकता की आवश्यकता है कि उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। यह आप लोगों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आज के दिन बहनों की हर प्रकार की सुरक्षा का संकल्प लें। बहनों की हर प्रकार की मजबूती के लिए हम वचनबद्ध हैं। कमलनाथ ने कहा कि आज महिलाओं पर अत्याचार में प्रदेश नंबर-वन है। हम देशभर में कलंकित हैं। आपको भी राखी के दिन यह संकल्प लेना है कि अपनी बहनों के रक्षक आप बनें।
विज्ञापन
