फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: For the safety of citizens in the state, vehicle fitness check campaign starts from today, CM gives i

MP News: प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिए वाहनों की फिटनेस की जांच अभियान आज से, सीएम ने दिए निर्देश

Tue, 13 May 2025 08:12 AM IST
आनंद पवार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 13 May 2025 08:12 AM IST
सार

भोपाल में एक निजी स्कूल बस के ब्रेक फेल होने से हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हादसे के पीछे सामने आई लापरवाही को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में परिवहन वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट और पंजीयन जैसे दस्तावेजों की व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
MP News: For the safety of citizens in the state, vehicle fitness check campaign starts from today, CM gives i
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में  हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाहनों की फिटनेस और दस्तावेजों की जांच के लिए प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए 13 मई से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा को निर्देशित किया है कि यह अभियान परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन वाहन मालिकों और चालकों के पास आवश्यक कागजात, जैसे फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, पंजीयन और परमिट नहीं हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


बता दें राजधानी भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर सोमवार को एक निजी स्कूल बस के ब्रेक फेल हो जाने से बड़ा हादसा हो गया था। बस ने कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। जांच में सामने आया कि जिस बस से यह हादसा हुआ, उसका फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा और रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका था, बावजूद इसके वह सड़कों पर दौड़ रही थी। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है। उन्हें मुख्यालय, आयुक्त भोपाल संभाग में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना वैध दस्तावेजों वाले वाहन सड़कों पर न चलें। यह अभियान राज्य भर में लागू होगा और इसमें सभी जिलों के परिवहन और पुलिस विभाग की टीमें मिलकर कार्रवाई करेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed