फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: For the first time in Madhya Pradesh assembly, attention was raised in Sanskrit, the minister also re

MP News: विधानसभा में पहली बार संस्कृत में रखा गया ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, मंत्री ने भी आदि भाषा में दिया जवाब

Wed, 30 Jul 2025 07:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Jul 2025 07:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब सदन में संस्कृत भाषा की गूंज सुनाई दी। बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे ने संस्कृत के संरक्षण और प्रचार से जुड़ा प्रस्ताव पूरी तरह संस्कृत में पढ़ा, जिसका जवाब भी स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने संस्कृत में ही दिया।

विज्ञापन
MP News: For the first time in Madhya Pradesh assembly, attention was raised in Sanskrit, the minister also re
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को एक विशेष दृश्य देखने को मिला, जब सदन में संस्कृत भाषा की गूंज सुनाई दी। भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण से जुड़ा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पूरी तरह संस्कृत में प्रस्तुत किया। इस पहल ने सभी सदस्यों का ध्यान आकर्षित किया। विधायक के संस्कृत में सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भी संस्कृत में जवाब दिया और फिर उसी का हिंदी अनुवाद सदन को समझाने के लिए प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार संस्कृत के विकास और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: आदिवासियों के हक में कांग्रेस का प्रदर्शन, पत्तों की माला पहनकर विधायक पहुंचे विधानसभा
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से 271 संस्कृत माध्यम के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें कक्षा 10वीं और 12वीं के समकक्ष पूर्व-मध्यमा और उत्तर-मध्यमा स्तर की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा, भोपाल में संस्कृत कन्या आवासीय विद्यालय, तथा दतिया, सिरोंज, डिंडोरी और रतलाम में चार आदर्श आवासीय संस्कृत विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: प्रदेश में अब तक 2900 लोगों का रेस्क्यू, MP में भारी बारिश की चेतावनी, CM बोले-कलेक्टर्स-SP रहें अलर्ट

मंत्री ने यह भी बताया कि त्रिभाषा फॉर्मूले के तहत सभी सामान्य स्कूलों में कक्षा 10वीं तक संस्कृत पढ़ाई जाती है। हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत तीनों भाषाओं के लिए परीक्षाओं में समान पूर्णांक निर्धारित हैं। इस चर्चा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने संस्कृत स्कूलों की दशा सुधारने के लिए एक विशेष समिति बनाने का सुझाव दिया, जिसका कांग्रेस विधायकों ने भी समर्थन किया।

ये भी पढ़ें-  लव-ड्रग्स जिहाद: सारिक मछली के भाई शाहवर पर दुष्कर्म का केस दर्ज, यासीन भी आरोपी; तब नाबालिग थी पीडिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed