फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Five people died in a horrific accident in Berasia, Bhopal, on Makar Sankranti.

Madhya Pradesh Accident: भोपाल के बैरसिया में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 12 घायल

Thu, 15 Jan 2026 10:04 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 10:04 AM IST
सार

हादसे में दोनों वाहनों में सवार करीब दस से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
MP News: Five people died in a horrific accident in Berasia, Bhopal, on Makar Sankranti.
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बैरसिया में मकर संक्रांति के दिन पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के 12 लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया थाना अंतर्गत बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 लोग लोडिंग वाहन में सवार थे और दो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोडिंग वाहन में सवार सभी 15 लोग एक ही परिवार के थे और गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदापुरम में नर्मदा स्नान करने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीत्कार मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हादसा लोडिंग वाहन के तेज रफ्तार में होने के कारण घटित होना बताया जा रहा है। हालांकि घायलों के बयान अभी नहीं हो सके हैं। स्थिति ठीक होने के बाद बैरसिया पुलिस सभी घायलों के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन ने बताया कि विदिशा जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के 15 लोग नर्मदापुरम जा रहे थे। श्रद्धालुओं को नर्मदापुरम लेकर जा रहा लोडिंग वाहन बीती रात जब ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा थ, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर और ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में लोडिंग वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लोडिंग वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। वाहन के क्षतिग्रस्त होने से कई घायल और मृतक वाहन के अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है।

ये भी पढ़ें- पानी के बाद अब सब्जियों में भी जहर! प्रदूषण बोर्ड का खुलासा; हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

इन लोगों की गई जान
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में लक्ष्मीबाई अहिरवार, बबली बाई, हरि बाई, दीपक, मुकेश अहिरवार शामिल हैं। 

इनका बैरसिया में चल रहा इलाज
अहिरवार परिवार के ही सूरज, विनीता, पुनीत, मोनिका, महक, नूरी बाई, लल्लू, प्रदीप, ज्योति का बैरसिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लाग भी घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed