{"_id":"685ed6b660868e23e208e3a3","slug":"mp-news-fir-registered-against-state-congress-president-jitu-patwari-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बुरे फंसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, झूठा निकला मानव मल खिलाने का मामला; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बुरे फंसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, झूठा निकला मानव मल खिलाने का मामला; FIR दर्ज
Fri, 27 Jun 2025 11:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:08 PM IST
सार
मूड़रा गांव निवासी गजराज लोधी ने शपथ पत्र देकर कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उसे ओरछा ले जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मिलवाया, जिन्होंने उस पर मानव मल खिलाने का झूठा आरोप लगाने का दबाव बनाया और बदले में आर्थिक मदद व मोटरसाइकिल देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक व्यक्ति को कथित रूप से मानव मल खिलाने का मामला झूठा निकला है। इस प्रकरण में अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठा बयान दिलवाने और वीडियो वायरल कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुंगावली थाना क्षेत्र के मूड़रा गांव निवासी गजराज लोधी ने इस पूरे घटनाक्रम का खंडन करते हुए अशोकनगर कलेक्टर को शपथ पत्र सौंपा है। गजराज ने लिखा कि 25 जून को कांग्रेस नेताओं ने उसे ओरछा ले जाकर जीतू पटवारी से मुलाकात कराई। वहां पटवारी ने उसे कहा कि मानव मल खिलाने का आरोप लगाना होगा। बदले में मोटरसाइकिल और आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया गया।
गजराज ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते उसने झूठा बयान दे दिया। यह बयान वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। शपथ पत्र में उसने स्पष्ट किया कि सरपंच के बेटे विकास और उसके साथियों ने उसके साथ केवल मारपीट की थी और मोटरसाइकिल छीन ली थी। मानव मल खिलाने की कोई घटना नहीं हुई थी। पुलिस ने गजराज के शपथ पत्र और प्रारंभिक जांच के आधार पर माना कि यह झूठा साक्ष्य गढ़कर जातिगत वैमनस्य फैलाने की कोशिश थी। इसी आधार पर जीतू पटवारी सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 61(2), 196(1)(ए), 197(1)(सी), 229(2), 237 और 353(1)(सी) के तहत केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- MP Rise 2025 Conclave: सीएम बोले- स्किल और स्केल से होगी रतलाम की पहचान, 30 हजार करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव
विज्ञापन
ऐसे हुई मामले की शुरुआत
इस मामले की शुरुआत तब हुई थी जब गजराज ने राशन पर्ची मांगने पर सरपंच पर मानव मल खिलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद उसने भोपाल पहुंचकर मीडिया के सामने आरोप लगाए और जीतू पटवारी से मदद मांगी थी। अब शपथ पत्र सामने आने के बाद प्रकरण पूरी तरह उलट गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन