फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: FIR lodged against two nursing colleges of Gwalior and one teacher in Bhopal

MP News: ग्वालियर के दो नर्सिंग कॉलेज और एक शिक्षक के खिलाफ भोपाल में दर्ज हुई एफआईआर

Sat, 29 Apr 2023 10:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Apr 2023 10:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बैंच के निर्देश पर भोपाल के टीटी नगर थाने में ग्वालियर के दो नर्सिंग कॉलेजों और एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार ने दर्ज कराया है।  
 

विज्ञापन
MP News: FIR lodged against two nursing colleges of Gwalior and one teacher in Bhopal
टीटी नगर थाना भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों को लेकर नित-नए खुलासे हो रहे हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बड़ी संख्या में नर्सिंग कॉलेजों की जांच सीबीआई को सौंपी है। हाईकोर्ट के निर्देश पर ही राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


टीटी नगर पुलिस ने जवाहर चौक, 12 दफ्तर स्थित रजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसिल कार्यालय के आवेदन पर ग्वालियर स्थित दो नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस मामले में दोनों नर्सिंग कॉलेज के संचालक और तत्कालीन प्राचार्य को आरोपी बनाया गया है। साथ ही सुखबीर सिंह नाम के शिक्षक को भी आरोपी बनाया है। सुखबीर सिंह दोनों नर्सिंग कॉलेज में एक साथ शिक्षक की नौकरी कर रहा था। दोनों कॉलेज संचालकों ने सुखबीर सिंह का नाम अपने-अपने कॉलेज के शिक्षकों की सूची में शामिल कर रजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसिल कार्यालय दस्तावेज भेजे थे। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद टीटी नगर पुलिस ने रजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसिल कार्यालय से दस्तावेज मांगे हैं। इस मामले में जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर नर्सिंग काउंसिल ने भास्कर नर्सिंग कॉलेज ग्वालियर और जेवी नर्सिंग कॉलेज ग्वालियर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। दोनों कॉलेजों के प्राचार्य और संचालकों को आरोपी बनाया गया है। शिक्षक सुखबीर सिंह को भी आरोपी बनाया है। नर्सिंग काउंसिल के नियम के अनुसार एक कॉलेज में एक शिक्षक पढ़ा सकता है। जब इसकी जांच की गई तो दो हजार 600 से अधिक फर्जी फैकल्टी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed