{"_id":"63ff4e5bdf4a4a2b680ee353","slug":"mp-news-finance-minister-jagdish-deora-said-this-is-going-to-take-madhya-pradesh-forward-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हम कर्जा लेकर विकास कर रहे, कांग्रेस बताए उसने क्या किया : देवड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हम कर्जा लेकर विकास कर रहे, कांग्रेस बताए उसने क्या किया : देवड़ा
Wed, 01 Mar 2023 06:40 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 01 Mar 2023 06:40 PM IST
सार
विपक्ष के कर्ज के सवाल पर देवड़ा ने कहा कि हमने नियमों के तहत और भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार कर्ज लिया है। हम कर्जा लेकर सड़के, तालाब, सिंचाई योजनाएं, मेडिकल कॉलेज, स्कूल, गांव की गली-गली में सीसी रोड बना रहे है। हम विकास के सभी काम कर रहे और समय पर कर्जा भी चुका रहे है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में बजट टेबलेट पर पढ़ा। इस पर देवड़ा ने कहा कि यह मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने वाला बजट है। इसके साथ ही देवड़ा ने प्रदेश पर कर्ज बोझ को लेकर विपक्ष के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम कर्ज लेकर विकास कर रहे, कांग्रेस बताए 15 माह में उसने क्या किया?
विज्ञापन
देवड़ा ने कहा कि वर्ष 2023-24 बजट जनता का, जनता के लिए बजट है। यह प्रदेश को आगे बढ़ाने वाला बजट है। विकास और जनता की भावनाओं का सम्मान करने वाला बजट है। हमने जनता से बजट के लिए सुझाव लिए। उनकी भावनाओं को सम्मान करते हुए बजट प्रस्तुत किया है। इसमें हमने सभी वर्गों का ख्याल रखा। युवा शक्ति, नारी शक्ति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग सभी वर्गों को हमने महत्व दिया है।
विज्ञापन
केंद्र की गाइड लाइन के अनुसार कर्ज लिया
विपक्ष के कर्ज के सवाल पर देवड़ा ने कहा कि हमने नियमों के तहत और भारत सरकार की गाइड लाइन अनुसार कर्ज लिया है। हम कर्जा लेकर सड़कें, तालाब, सिंचाई योजनाएं, मेडिकल कॉलेज, स्कूल, गांव की गली-गली में सीसी रोड बना रहे है। हम विकास के सभी काम कर रहे और समय पर कर्जा भी चुका रहे हैं। कांग्रेस बताए कि उसने कर्जा लेकर कहां काम किया? 15 महीने की सरकार में कमलनाथ जी ने कौन सा विकास का काम किया?
विज्ञापन
जनता का पैसा जनता को समर्पित
सरकार की लाडली बहना योजना पर देवड़ा ने कहा कि यह पैसा जनता का है और जनता को समर्पित है। एक हजार रुपए महीना महिलाओं के खाते में डालेंगे। वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बताए उन्होंने किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्जा माफ करने का ऐलान किया था, यह वादा पूरा किया क्या?
