फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Female officer accuses Vice Chancellor of Rani Durgavati University of indecent remarks and indecent

MP News: रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी के कुलगुरु पर महिला अधिकारी ने लगाए अशोभनीय टिप्पणी और अभद्र इशारे के आरोप

Thu, 12 Dec 2024 08:51 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 Dec 2024 08:51 AM IST
सार

शिकायत में महिला अधिकारी ने कहा कि 21 नवंबर 2024 को  कुलगुरु ने अपने कार्यालय में चर्चा के दौरान उनके उनके अधीनस्तों को निर्देश देते हुए उनके प्रति अशोभनीय टिप्पणी और अभद्र इशारे किए। उन्होंने लिखा कि इसकी पुष्टि कमरे में लगे सीसीटीवी से की जा सकती है। उन्होंने लिखा कि एक महिला अधिकारी के प्रति कुलगुरु का ऐसा व्यवहार घोर आपत्तिजनक व अशोभनीय है।

विज्ञापन
MP News: Female officer accuses Vice Chancellor of Rani Durgavati University of indecent remarks and indecent
रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की एक महिला अधिकारी ने कुलगुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अशोभनीय टिप्पणी, अभद्र इशारे, उत्पीड़न और परेशान करने वाले स्टाफ सदस्यों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने राजयपाल, राज्य महिला आयोग, उच्च शिक्षा विभाग को की गई। इस  मामले में अमर उजाला से यूनिवर्सिटी के कुलगुरु राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि उनको शिकायत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मुझे अपना अभिभावक मानती है। 
विज्ञापन


शिकायत में महिला अधिकारी ने कहा कि 21 नवंबर 2024 को  कुलगुरु ने अपने कार्यालय में चर्चा के दौरान उनके उनके अधीनस्तों को निर्देश देते हुए उनके प्रति अशोभनीय टिप्पणी और अभद्र इशारे किए। उन्होंने लिखा कि इसकी पुष्टि कमरे में लगे सीसीटीवी से की जा सकती है। उन्होंने लिखा कि एक महिला अधिकारी के प्रति कुलगुरु का ऐसा व्यवहार घोर आपत्तिजनक व अशोभनीय है। कुलगुरु के आपत्तिजनक, अशोभनीय व अभद्र इशारे करने पर वह मानसिक रूप से आहत हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि उसी दिन शाम को 6 बजे कुलगुरु ने उनके खिलाफ डीईसी की परीक्षा की तिथि को बढ़ाने को लेकर सार्वजनिक रूप से निराधार आरोप लगाया। 
विज्ञापन

शिकायत में महिला अधिकारी ने 13 अक्टूबर की एक अन्य घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें अतिथि शिक्षकों के मानदेय संबंध में अनुसचित और आधारहीन टिप्पणी की गई। उन्होंने लिखा कि यूनिवर्सिटी के एक ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप में उनको उनके खिलाफ अतिथि शिक्षकों और विभागाध्यक्षों ने उनके खिलाफ अनुचित टिप्पणी की, जबकि उनको सही जानकारी नहीं थी। वाट्सपग्रुप ग्रुप के एडमिन और संस्था प्रमुख होने के बावजूद कुलगुरु ने अशोभनीय टिप्पणियों के विरोध में कोई प्रतिक्रिया या अतिथि शिक्षकों का कोई समझाईश नहीं दी। बल्कि उन अतिथि शिक्षकों से मैसेज डिलिट कराए गए। इस संबंध में शिकायत करने पर अतिथि शिक्षकों को संरक्षण देते हुए कार्रवाई का मौखिक आश्वासन देते हुए शिकायत लेने से मना कर दिया। इसके बाद फिर अतिथि शिक्षकों ने उनके खिलाफ 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को धमकी भरे मैसेज किए गए। महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत के साथ कुलगुरु को लिखा पत्र, वाट्सअप मैसेज के स्क्रिनशॉट की कॉपी लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनको शिकायत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जहां तक उनको मैं छोटी बहन के रूप में समझता हूं। वह खुद मुझे अपना अभिभावक मानती है। डीईटी परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने को लेकर छात्र संगठन बातचीत करने आए थे। क्योंकि मुद्दा उनसे संबंधित था तो उनको बताने के लिए कहा था। जिस प्रकार के आरोप उन्होंने लगाए है ऐसा कुछ भी नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed