फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Female doctor of GMC commits suicide by injecting drug overdose in Bhopal

MP News: भोपाल में जीएमसी की महिला डॉक्टर ने दवा के ओवरडोज का इंजेक्शन लगा सुसाइड किया

Wed, 04 Jan 2023 09:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 Jan 2023 09:31 PM IST
सार

बुधवार सुबह डॉक्टर आकांक्षा ने तबीयत खराब होने के बात कर ड्यूटी पर नहीं आने की बात कही थी। इसके बाद शाम तक आकांक्षा के रूम का दरवाजा बंद ही था। उसकी साथी डॉक्टर के होस्टल पहुंची और लंबे समय से दरवाजा बंद होने पर उसके हाल चाल जानने पहुंची। आकांक्षा की तरफ से ना तो दरवाजा खोला गया और ना ही कोई जवाब दिया गया।

विज्ञापन
MP News: Female doctor of GMC commits suicide by injecting drug overdose in Bhopal
जीएमसी में महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की महिला डॉक्टर ने दवा के ओवरडोज का इंजेक्शन लगा होस्टल में सुसाइड कर लिया। 24 वर्षीय डॉक्टर आकांक्षा महेश्वरी पीडियाट्रिक विभाग से पीजी कर रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को डॉक्टर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
कोहेफिजा पुलिस के अनुसार डॉक्टर आकांक्षा महेश्वरी मूलत: ग्वालियर की रहने वाली थी। वह गांधी मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग से पीजी का कोर्स कर रही थी। बुधवार सुबह डॉक्टर आकांक्षा ने तबीयत खराब होने के बात कर ड्यूटी पर नहीं आने की बात कही थी। इसके बाद शाम तक आकांक्षा के रूम का दरवाजा बंद ही था। उसकी साथी डॉक्टर के होस्टल पहुंची और लंबे समय से दरवाजा बंद होने पर उसके हाल चाल जानने पहुंची। आकांक्षा की तरफ से ना तो दरवाजा खोला गया और ना ही कोई जवाब दिया गया। इसके बाद होस्टल के गार्ड को बुलाया गया। उसके द्वारा भी प्रयास करने पर कोई जवाब नहीं किया। फिर प्रबंधन को घटना के बारे में बताया गया। प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खुलवाया। रूम में आकांक्षा बेसुध थी। डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस को आकांक्षा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें आकांक्षा ने खुद के मजबूत नहीं होने और इतना दबाव नहीं झेल पाने की बात लिखी है। पुलिस को उसके पास से दवा और सीरिंज भी मिली है। पुलिस आकांक्षा के साथी डॉक्टरों से पूछताछ कर जांच कर रही है। डॉक्टर के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed