{"_id":"682d297d91bbabbe08094237","slug":"mp-news-felicitation-ceremony-of-candidates-selected-in-upsc-today-chief-minister-will-felicitate-them-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी का सम्मान समारोह आज, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी का सम्मान समारोह आज, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
Wed, 21 May 2025 06:46 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 21 May 2025 06:46 AM IST
सार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफल मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को प्रदेश के उन प्रतिभाशाली अभ्यर्थी को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह सम्मान समारोह भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। समारोह में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। राज्य सरकार का यह प्रयास प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने और उनके परिश्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिभाशाली चयनित अभ्यर्थी को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए शुभकामनाएं देंगे। इस अवसर पर उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट किए जाएंगे। यह समारोह न केवल चयनित अभ्यर्थी के लिए गर्व का क्षण होगा, बल्कि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी सिविल सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
