फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Estate manager and clerk were demanding bribe to register the plant, Lokayukta caught them

MP News: संपदा प्रबंधक और लिपिक प्लांट की रजिस्ट्री करने मांग रहे थे रिश्वत, लोकायुक्त ने दबोचा

Tue, 28 May 2024 04:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 28 May 2024 04:41 PM IST
सार


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई की है। संपदा प्रबंधक और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्लॉट की रजिस्ट्री करने के एवज में 4 हजार रुपए की घूस मांगी थी।

विज्ञापन
MP News: Estate manager and clerk were demanding bribe to register the plant, Lokayukta caught them
भोपाल रिश्वत लेते दो को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को आवेदक राहुल जैन ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को लिखित शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि अयोध्या नगर फेस-5 में प्लांट आवंटित हुआ है। उस प्लाट की रजिस्ट्री करने के एवज में संपदा प्रबंधक निर्मला निकोसे एवं लिपिक रजत पवार ने चार हजार की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत सत्यापन कराए जाने पर आरोपियों ने आवेदक के निवेदन पर मांगी गई राशि कम करके तीन हजार की पुनः मांग की। जिस पर रिश्वत राशि की मांग स्पष्ट होने से धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं धारा 120 बी भारतीय दंड विधान के अंतर्गत प्रकरण रजिस्ट्रर किया  किया। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास के मार्गदर्शन में आरोपी निर्मला निकोसे संपदा प्रबंधक एवं रजत पवार लिपिक को रंगे हाथों रिश्वत ग्रहण करते हुए पकड़ा गया ट्रैप कार्रवाई जारी है। ट्रैप टीम में संजय शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक ट्रैपकर्ता अधिकारी , निरीक्षक श्रीमती रजनी तिवारी, निरीक्षक श्रीमती उमा कुशवाहा, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, आरक्षक अवध वाथवी एवं आरक्षक संदीप कुशवाह शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed