फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: EOW starts investigation of MLA Sanjay Pathak's companies, allegations of irregularities in land deal

MP News: MLA संजय पाठक की कंपनियों की EOW ने जांच शुरू की, सहारा समूह से जमीन सौदे में गड़बड़ी के आरोप

Wed, 22 Jan 2025 11:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Jan 2025 11:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सहारा समूह पर बड़े घोटाले का आरोप लगा है। समूह ने निवेशकों से जमा की गई राशि से खरीदी गई जमीन को बेचकर प्राप्त राशि को सेबी के खाते में जमा करने के बजाय निजी खातों में स्थानांतरित कर दी। इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
MP News: EOW starts investigation of MLA Sanjay Pathak's companies, allegations of irregularities in land deal
विधायक संजय पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारा समूह और कई बड़ी कंपनियों के बीच मध्य प्रदेश में जमीन खरीदने और बेचने में घोटाले की गंभीर गड़बड़ी सामने आई हैं। EOW ने इस मामले की जांच शुरू की है और विभिन्न आरोपों की तफ्तीश की जा रही है। सहारा समूह पर आरोप है कि उसने निवेशकों से जुटाई गई राशि से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जमीन खरीदी, लेकिन इसे बेचने के बाद प्राप्त राशि को सेबी के खाते में जमा करने के बजाय निजी खातों में डाल दिया। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री के परिवार ने खरीदी जमीनें
सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री संजय पाठक के परिवार की कंपनियों ने सहारा समूह से यह जमीन खरीदी थी। इस धोखाधड़ी में कई बड़ी कंपनियों का नाम सामने आ रहा है, जिसमें पाठक की कंपनियां भी शामिल होना, उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। मामले में शामिल जमीनों में भोपाल, जबलपुर, कटनी और मक्सी स्थित 310 एकड़ भूमि शामिल है। 2014 में सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह को निर्देश दिया था कि वह अपनी संपत्तियां बेचकर निवेशकों को उनका पैसा लौटाए। इसके बावजूद, सहारा समूह ने इस आदेश का पालन नहीं किया और जमीनें बेचकर प्राप्त राशि को गलत तरीके से विभिन्न निजी खातों में स्थानांतरित किया। 
विज्ञापन


125 करोड़ की जमीन 50 करोड़ में खरीदी 
सहारा समूह पर लगाए गए आरोपों में सबसे प्रमुख यह है कि उसने 110 एकड़ भूमि, जिसकी 2014 में कीमत 125 करोड़ रुपये थी, महज 50 करोड़ रुपये में बेची। इस जमीन का लेन-देन सिनाप रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया, जो पूर्व मंत्री संजय पाठक के परिजनों के स्वामित्व वाली कंपनी है। वर्तमान में इस धोखाधड़ी की जांच में शामिल सभी संबंधित पक्षों, दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed