फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Electricity consumers of Madhya Pradesh will get electricity bill through Digi Locker.

MP News: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को डिजि लॉकर के माध्यम से मिलेगा बिजली बिल

Thu, 09 Jan 2025 10:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Jan 2025 10:53 PM IST
सार

भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को उनका बिजली बिल डिजिटल लॉकर के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह कदम 'डिजिटल इंडिया' के तहत भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम के रूप में लिया गया है, जो उपभोक्ताओं को डिजि प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुरक्षित और पेपरलेस दस्तावेज प्रदान करता है।

विज्ञापन
MP News: Electricity consumers of Madhya Pradesh will get electricity bill through Digi Locker.
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक नई पहल की है। अब भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को उनका बिजली बिल डिजिटल लॉकर के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह कदम 'डिजिटल इंडिया' के तहत भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम के रूप में लिया गया है, जो उपभोक्ताओं को डिजि प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुरक्षित और पेपरलेस दस्तावेज प्रदान करता है।
विज्ञापन


क्या है डिजि लॉकर?
डिजि लॉकर एक सार्वजनिक क्लाउड पर आधारित सुरक्षित दस्तावेज एक्सेस प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा, सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2016 के तहत, डिजि लॉकर के माध्यम से जारी किए गए दस्तावेजों को मूल फिजिकल दस्तावेजों के बराबर माना जाता है।
विज्ञापन


डिजि लॉकर से बिजली बिल तक पहुंचने के फायदे
इस नई सुविधा से उपभोक्ताओं को कई फायदे मिलेंगे। अब वे डिजि लॉकर के माध्यम से अपने बिजली बिलों तक आसानी से पहुंच सकते हैं और इन्हें सुरक्षित तरीके से संग्रहित भी कर सकते हैं। डिजि लॉकर से बिजली बिल के खोने, चोरी होने या नुकसान होने का खतरा नहीं रहेगा। इसके अलावा, यदि उपभोक्ता को पिछले बिल या डुप्लिकेट बिल की आवश्यकता हो, तो वह इसे डिजि लॉकर से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान होगा बिलों को शेयर करना 
कंपनी ने बताया कि डिजि लॉकर के माध्यम से बिलों को शेयर करना भी आसान होगा। उपभोक्ता अपने बिलों को अन्य संस्थाओं जैसे बैंक, वित्तीय संस्थान या सरकारी एजेंसियों के साथ भी आसानी से साझा कर सकते हैं। इस कदम से न केवल कागजी बिलों की आवश्यकता खत्म होगी, बल्कि यह एक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका होगा, जो उपभोक्ताओं को पेपरलेस भुगतान प्रक्रिया को अपनाने में मदद करेगा।


कैसे डाउनलोड करें बिजली बिल?
बिजली उपभोक्ता डिजि लॉकर एप को एंड्रॉयड या आईफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं और वहां से आसानी से अपने बिजली बिल का डिजिटल संस्करण प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक आधुनिक और सुरक्षित तरीका प्रदान करती है, जिससे वे अपने बिजली बिलों को आसानी से, सुरक्षित रूप से और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से प्रबंधित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed