फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM in Bihar said – roads and helipads have been dug, but no one can stop me from meeting the public.

MP News: बिहार में सीएम बोले-रास्ते और हेलीपैड खोद दिए, लेकिन जनता से मिलने से कोई नहीं रोक सकता

Tue, 04 Nov 2025 05:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 04 Nov 2025 05:14 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मनेर विधानसभा में प्रस्तावित सभा और रोड शो से पहले हेलीपैड और पहुंच मार्ग को खोदने की घटना सामने आई।
 

विज्ञापन
MP News: CM in Bihar said – roads and helipads have been dug, but no one can stop me from meeting the public.
सीएम डॉ. यादव ने बिहार में जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव की मनेर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सभा और रोड शो से पहले हेलीपैड और पहुंच मार्ग को खोद दिया। सत्तापक्ष ने विपक्ष पर साजिश रचने का आरोप लगाया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव पटना जिले की मनेर, बांकीपुर और मधेपुरा विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि मनेर में उनकी सभा से पहले अचानक हेलीपैड और मुख्य सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे कार्यक्रम में देरी हुई। हालांकि, सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजामों के बाद मुख्यमंत्री ने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर सभा की और जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान आज से, आयोग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की
विज्ञापन


सभा में डॉ. यादव ने कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में जनता के बीच पहुंचने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपसे मिलने आ रहा था, तो रास्ते खोद दिए, हेलीपैड खोद दिया। लेकिन चाहे जो हो, मैं जनता से मिलने के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और इसे बाधित करने के प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने जनता से एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई दिशा तय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को दी बधाई, बोले- बेटियां मेहनत से ऊंचाइयां छू रही

उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को विपक्ष द्वारा की गई “कुत्सित साजिश” करार दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधियों ने ऐसा कदम उठाया। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और मौके पर स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी गई थी। डॉ. यादव के बिहार में लगातार दौरे जारी हैं। वे अब तक कई जनसभाओं और रोड शो में हिस्सा ले चुके हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी सभाओं में लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी से एनडीए को अंतिम चरण के मतदान में लाभ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-  Womens World Cup जीतने वाली Kranti Gaud को MP सरकार का तोहफा, CM Mohan ने क्या एलान किया? Amar Ujala
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed