फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: High level meeting in PCC regarding Rahul Gandhi's visit, 11 observers appointed from AICC for Srijan

Bhopal: राहुल गांधी के दौरे को लेकर PCC में हाई लेवल मीटिंग, AICC से सृजन अभियान के लिए 11 पर्यवेक्षक नियुक्त

Sun, 01 Jun 2025 05:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 01 Jun 2025 05:10 PM IST
सार

राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आ रहे हैं। राहुल गांधी भोपाल में सृजन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई रविवार को पीसीसी में कांग्रेस की हाई लेवल बैठक हुई। एमपी में गठन को मजबूत करने के लिए 11 AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हुई है।

विज्ञापन
Bhopal: High level meeting in PCC regarding Rahul Gandhi's visit, 11 observers appointed from AICC for Srijan
पीसीसी में तैयारियों को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आ रहे हैं। राहुल गांधी भोपाल में सृजन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई रविवार को पीसीसी में कांग्रेस की हाई लेवल बैठक बुलाई गई जिसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बैठक में सभी नेताओं को तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी दी गई है। इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए 11 एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन



इसलिए हुई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के लिए 11 अतिरिक्त AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति मंजूर कर दी है। यह नियुक्तियां पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं, जिनका उद्देश्य राज्य में पार्टी के संगठन और समन्वय को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है। इन पर्यवेक्षकों में धीरज गुर्जर, दानिश अबरार, दिव्या मदेरणा, इंदिरा मीना, मुकेश भाकर, मनीष यादव, डॉ. रागिनी नायक, अमीत सुभाषराव झनक, रवि बहादुर, राघवेंद्र कुमार सिंह और गुरुदयाल सिंह बंजारे को शामिल किया गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-हमीदिया में अब एलोपैथी के साथ आयुर्वेद इलाज की होगी सुविधा,आयुष विंग बनाने की तैयारी,पंचकर्म की डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी भी कार्यकर्ता से वन टू वन  कर सकते राहुल
राहुल गांधी के इस दौरे को पार्टी ने संगठन सृजन अभियान का नाम दिया है। इस दौरे में राहुल गांधी कांग्रेस संगठन की सबसे अहम कड़ी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।इसके अलावा पार्टी संगठन के अलग अलग विभागों की बैठके लेंगे। राहुल गांधी मध्य प्रदेश से जुड़े किसी भी कार्यकर्ता और नेता से वन टू वन भी कर सकते हैं।



यह भी पढ़ें-चार राज्यों के 380 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द, मध्यप्रदेश के 11 संस्थान शामिल

ऐसा रहेगा राहुल गांधी का कार्यक्रम

1- 3 जून को सुबह 11:00 से 12:00 बजे राहुल गांधी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक।
2- बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं द्वारा राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श।
3- सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श।
4- दोपहर 12:00 से 12:30 बजे सांसदों व विधायकों के साथ संवाद।
5- दोपहर 12:30 से 01:30 बजे कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों व नव सृजित प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों की बैठक होगी।
6- बैठक संगठन के पुनर्गठन और प्रभावी नेतृत्व नियुक्ति पर केंद्रित होगी।
7- दोपहर 01:30 से 02:30 बजे विशेष परामर्श और अनौपचारिक चर्चा के लिए रखा।


 देश में कांग्रेस संगठन मजबूत करने निकले हैं राहुल
जानकारी के लिए बतादें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पूरे देश में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए निकल रहे हैं, मध्य प्रदेश से पहले वे गुजरात के दौरे पर थे। यहां भी उन्होंने पार्टी संगठन की न्यूनतम इकाई मंडल स्तर तक संवाद किया था। मध्य प्रदेश में भी इसी तरह से संवाद कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed