{"_id":"678a89f7e34d6422be0657e6","slug":"mp-news-ed-raids-the-locations-of-people-close-to-saurabh-sharma-in-bhopal-and-gwalior-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सौरभ शर्मा से जुड़े करीबियों के भोपाल और ग्वालियर स्थित ठिकानों पर ईडी की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सौरभ शर्मा से जुड़े करीबियों के भोपाल और ग्वालियर स्थित ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
Fri, 17 Jan 2025 10:19 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:19 PM IST
सार
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से जुड़े करीबियों के ठिकानों पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापे मारी की। प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर में आठ जगहों पर कार्रवाई की गई है। छापे के दौरन बड़ी संख्या में निवेश से जुड़ी कागजात और नगदी मिलने की जानकारी है।
विज्ञापन
सौरभ शर्मा से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सौरभ शर्मा से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने भोपाल में नवोदय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल के घर सहित चार जगहों पर कार्रवाई की। वहीं, ग्वालियर के मुरार कॉलोनी में भी ईडी ने चार ठिकानों पर दबिश दी। ईडी ने भोपाल के इंद्रपुरी बी. सेक्टर में डॉ. श्याम अग्रवाल के घर पर छापा मारा। इसके अलावा, नवोदय कैंसर हॉस्पिटल और एमपी नगर स्थित अन्य अस्पतालों की भी जांच की जा रही है। छापे के दौरान बड़ी संख्या में निवेश से जुड़ी कागजात और नगदी मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह अस्पताल सौरभ शर्मा के करीबी लोगों से संबंधित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, ग्वालियर में ईडी ने केके अरोरा के घर पर भी छापा मारा। अरोरा घर पर नहीं मिले। टीम को उनके घर पर दो किराएदार मिले, जिनसे पूछताछ की गई। जानकारी के मुताबिक केके अरोरा और उनकी पत्नी कुछ समय से बेंगलुरु में रह रहे हैं। इसके साथ ही ईडी ने ग्वालियर के सीपी कॉलोनी समेत चार अन्य ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। केके अरोरा, विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर हैं। विनय हासवानी के फॉर्म हाउस से आईटी की टीम ने 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये इनोवा कार में बरामद किए थे। बताया जा रहा है कि विनय हासवानी ही सोना लदी कार लेकर पहुंचा था। हासवानी सौरभ शर्मा का करीबी रिश्तेदार है।
विज्ञापन
बता दें, सौरभ शर्मा के घर पर लोकायुक्त की टीम ने 19 दिसंबर को छापेमारी की थी। उसके घर और ऑफिस से 7.98 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त की थी। इसके बाद ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर एक सप्ताह पहले छापेमारी की थी। वहां से कई दस्तावेज मिले थे। अब बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई उन दस्तावेजों में मिली जानकारी के आधार पर की गई है।
