फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Dr. Praveen Togadia said – Even Bajrang Bali could not save BJP in Karnataka

MP News: कर्नाटक में भाजपा की हार पर प्रवीण तोगड़िया का तंज, बोले- बजरंग बली भी उन्हें बचा नहीं पाए

Sat, 13 May 2023 02:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 13 May 2023 02:08 PM IST
सार

प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए। यदि दो बच्चो से ज्यादा बच्चे पैदा करें तो उसे 10 साल के लिए जेल में डाल देना चाहिए।

विज्ञापन
MP News: Dr. Praveen Togadia said – Even Bajrang Bali could not save BJP in Karnataka
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक चुनावों के नतीजों में भाजपा को मिली हार को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कर्नाटक में बजरंग बली भी नहीं बचा पाए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। राम मंदिर बन रहा है। बजरंग बली का नाद गूंज रहा है। भाजपा जीत नहीं रही है। यह भाजपा के लिए वेकअप कॉल है। कर्नाटक में बजरंग बली भी भाजपा को नहीं बचा पाए। मंदिर भी नहीं बचा पाया। यह भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन


कर्नाटक में कांग्रेस ने बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करने का वादा किया था। इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरा था। इसके बाद भी भाजपा को इसका लाभ नहीं मिला। कांग्रेस ने बड़ी आसानी से कर्नाटक में बहुमत हासिल कर लिया। इस पृष्ठभूमि में भोपाल आए प्रवीण तोगड़िया ने भी भाजपा पर जमकर निशाने साधे। 
विज्ञापन


तोगड़िया ने कहा कि लोगों को महंगाई से निजात चाहिए। रोजगार चाहिए। सरकार को एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना चाहिए। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने चाहिए। मेरे यह सुझाव लोकसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिला सकते हैं। सरकार को किसानों को फसल के उचित दाम देने पर विचार करना चाहिए। बजरंग बली का नाम लिए बिना भी वोट मिल जाएंगे। 2024 में क्या होगा यह देश की जनता तय करेगी। उसके मुद्दे अपने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो से ज्यादा बच्चे तो जेल भेजे
मुस्लिमों की आबादी के बढ़ते अनुपात पर बयानबाजी करने वाले तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर सख्ती से अमल करना जरूरी हो गया है। यदि कोई दो से ज्यादा बच्चे पैदा करता है तो उसे 10 साल के लिए जेल में डाल देना चाहिए। ऐसे सख्त नियम लागू नहीं करेंगे तो जनसंख्या एक बड़ी समस्या बनती रहेगी। 


द केरल स्टोरी जैसी फिल्म बनाना शर्मनाक
तोगड़िया ने द केरल स्टोरी को लेकर भी अपनी बात रखी। तोगड़िया ने कहा कि द केरल स्टोरी जैसी फिल्म बनाना शर्मनाक है। देश में एंटी लव जिहाद कानून बने ताकि ऐसी फिल्म बनाकर वाहवाही न लूटी जाए। यह हमारे लिए शर्म की बात है कि हिंदू बहन-बेटियों के लिए ऐसी फिल्म बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed