फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Dr. Mohan government presented Vote on Account, interim budget of Rs 1 lakh 45 thousand crore, Rs 958

MP News: मोहन सरकार का 1 लाख 45 हजार करोड़ का अंतरिम बजट पेश, किसानों कर्मचारियों व महिलाओं के लिए खोला खजाना

Mon, 12 Feb 2024 08:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 Feb 2024 08:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2024-25 के लिए लेखानुदान सदन में पेश किया। चार महीने का अंतरिम बजट 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये का है। 
 

विज्ञापन
MP News: Dr. Mohan government presented Vote on Account, interim budget of Rs 1 lakh 45 thousand crore, Rs 958
एमपी विधानसभा का 16वां सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले कुछ माहों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते डॉ. मोहन यादव सरकार चार माह के लिए लेखानुदान लेकर आई है। इसे समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास कार्यों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सोमवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया। इसमें सरकार ने विभिन्न विभागों को जुलाई 2024 तक खर्च की राशि आवंटित की है। लेखानुदान में न तो किसी नए कर का और न ही किसी नवीन योजना अथवा व्यय को शामिल किया गया है। इसमें कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए चार प्रतिशत डीए और महंगाई राहत का प्रावधान किया गया है। बजट पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की दृष्टि से बनाया गया है। इसमें एक अप्रैल से 31 जुलाई तक के खर्च और योजनाओं के लिए राशि का आवंटन किया गया है। इससे पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने पर काम कर रही है। लेखानुदान की राशि को जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में शामिल किया जाएगा। बजट पर चर्चा के लिए मंगलवार को चार घंटे का समय तय किया गया है। 
विज्ञापन


जुलाई में आएगा करीब साढ़े तीन लाख करोड़ का बजट 
द्वितीय अनुपूरक अनुमान में सम्मिलित नवीन योजनाओं के लिए प्रावधान है। लेखानुदान की अवधि समाप्त होने के पूर्व अनुदान की पुनरीक्षित मांगें सदन के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। लेखानुदान चार माह (एक अप्रैल से 31 जुलाई, 2024) के लिए है। वित्तीय वर्ष के लिए बजट में सम्मिलित राशि 3,48,986.57 करोड़ है। 
विज्ञापन


प्राप्ति 2.52 लाख करोड़, खर्च 2,51 लाख करोड़
वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान में कुल राजस्व प्राप्तियां राशि रुपये 2,52,268.03 करोड़ है। इसमें राज्य कर से राजस्व प्राप्तियां रुपये 96,553.30 करोड़ है। गैर कर राजस्व प्राप्तियां रुपये 18,077.33 करोड़ है। बजट अनुमान में राजस्व व्यय रुपये 2,51,825.13 करोड़ है। वर्ष 2023-24 में पुनरीक्षित अनुमान में राजस्व व्यय रुपये 2,31,112.34 करोड़ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच पर्यटन केंद्रों पर हेलीकॉप्टर चलाने की तैयारी 
बजट में कृषि विभाग के लिए किसानों को ब्याज रहित ऋण देने समेत अन्य योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि विभाग के लिए 9588 करोड़ का प्रावधान किया गया है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन पर प्रतिलीटर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कृषक मित्र योजना में किसानों को विद्युत पंप के लिए अनुदान दिया जाएगा महिला बाल विकास को लाडली बहना योजना समेत अन्य योजना के लिए 9360 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अंतरिम बजट में सरकार ने पांच पर्यटन केंद्रों तक हेलीकॉप्टर चलाने और एयर एंबुलेंस की तैयारी भी की है। बजट में लोकनिर्माण विभाग के लिए 4098 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। ताकि औद्योगिक कॉरिडोर निर्माण और एकसप्रेस वे को गति दी जा सके। 


सभी जिलों में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस स्कूल की स्थापना
अंतरिम बजट में मोहन सरकार ने सभी जिलों में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस स्कूल की स्थापना, 23 जिलों में प्रधानमंत्री जनमन योजना को जमीन पर उतारने के लिए अनुसूचित जनजाति विभाग के लिए 7500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अंतरिम बजट में शहरी और ग्रामीण विकास को समान प्राथमिकता में रखा गया है। शहरी विकास के लिए 6143 और गांव के विकास के लिए 6314 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

बजट में विभाग के अनुसार राशि  
कृषि विभाग- 9588 करोड़। 
महिला बाल विकास - 9360 करोड़। 
नगरीय विकास विभाग- 6143 करोड़
जलसंसाधन विभाग- 3073 करोड़। 
लोक निर्माण विभाग- 4097 करोड़
पीएचई- 4083 करोड़
उच्च शिक्षा विभाग- 1520 करोड़
तकनीकी शिक्षा विभाग-1074 करोड़
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग-960 करोड़
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग-374 करोड़ 
आदिवासी जनजातीय विभाग-5027 करोड़  
अनुसूचित जाति विभाग-870 करोड़  
ओबीसी एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग- 574 करोड़ 
सामाजिक न्याय विभाग- 1840 करोड़ 
स्कूल शिक्षा विभाग- 11674 करोड़ 
स्वास्थ्य विभाग- 5417 करोड़ 
पंचायत विभाग -  4228 करोड़
जनसंपर्क विभाग- 289 करोड़
चिकित्सा शिक्षा -1228 करोड़
सहकारिता विभाग- 443 करोड़
ऊर्जा विभाग- 4059 करोड़
गृह विभाग- 4274 करोड़
श्रम विभाग-391 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed