फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijay Singh said - Don't know who does stone pelting? But innocent children of the same class are

MP News: दिग्विजय सिंह बोले- पत्थरबाजी कौन करता है, पता नहीं?, लेकिन एक ही वर्ग के निर्दोष बच्चे पकड़े जाते है

Mon, 24 Apr 2023 07:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 24 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया कि यदि आप देखें तो रामनवमी के जुलूस पर सभी प्रदेशों में घटना एक प्रकार की ही थी। जुलूस पर पत्थर फेंका गया और पत्थरबाजी शुरू। दंगा भड़क गया। यह पत्थरबाजी कौन करता है?

विज्ञापन
MP News: Digvijay Singh said - Don't know who does stone pelting? But innocent children of the same class are
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में ईद पर हुए पथराव पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पत्थरबाजी कौन करता है, पता नहीं? लेकिन एक ही वर्ग के निर्दोष बच्चे पकड़े जाते हैं। इस पर भाजपा की तरफ से दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया गया है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया कि यदि आप देखें तो रामनवमी के जुलूस पर सभी प्रदेशों में घटना एक प्रकार की ही थी। जुलूस पर पत्थर फेंका गया और पत्थरबाजी शुरू। दंगा भड़क गया। यह पत्थरबाजी कौन करता है? पता नहीं। लेकिन पकड़े जाते हैं एक ही वर्ग के निर्दोष बच्चे। इस पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार करते हुए कहा कि हे महांकाल, इनको सदबुद्धि देना। रामनवमी के जुलूस पर पत्थर फेंकने वाले पत्थरबाज, दंगाई इन्हें एक वर्ग के निर्दोष बच्चे लगते हैं। बेहद शर्मनाक।
विज्ञापन


बता दें इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भाजपा और आरएसएस का प्रचार कि देश में मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। यह असत्य है। झूठ है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की तुलना में मुस्लमानों की आबादी तेजी से घट रही है। मैं इसे साबित कर सकता हूं। इस पर भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और समाज को बांटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed