फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Diggy angry on being called a friend of Pakistan, said - answer in the court, said - traitors are ser

MP News: पाक का दोस्त बताने पर दिग्गी नाराज, राव से बोले- देशद्रोही आपकी सेवा कर रहे, अब कोर्ट में जवाब देना

Mon, 03 Apr 2023 02:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 03 Apr 2023 02:51 PM IST
सार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो शेयर ने लिखा मुरलीधर राव जी यह वीडियो देखकर कृपया आपके साथ बैठे लोगों से तो पूछ लें। ध्रुव सक्सेना कौन है? इस पर मामा शिवराज सिंह चौहान ने एनएसए क्यों नहीं लगाया? इसके मकान पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया?

विज्ञापन
MP News: Diggy angry on being called a friend of Pakistan, said - answer in the court, said - traitors are ser
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताने वाले बयान से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नाराज है। दिग्विजय सिंह ने राव को कोर्ट में जवाब देने को है। साथ ही राव पर पलटवार करते हुए कहा कि देशद्रोही आपकी सेवा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मुरलीधर राव आपने मुझे पर जो आरोप लगाए हैं, आपको उनको जवाब देना होगा। क्या आप भोपाल भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना को जानते हैं? क्या आप सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह को जानते हैं?

विज्ञापन

देशद्रोहियो की जमानत कैसे होने दी 
दिग्विजय सिंह ने लिखा कि क्या आप बलराम सिंह के मित्र राजीव तिवारी को भी जानते हैं? इन सभी को और इनके 14 अन्य साथियों को एमपी पुलिस की एटीएस ने पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा था, लेकिन आपके मामा जी शिवराज सिंह चौहान ने इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं चलाया? उन सभी देशद्रोहियों की जमानत कैसे होने दी? क्या आप मामा जी से पूछेंगे? आप में साहस है? आज वे सभी देशद्रोह जमानत पर हैं और पाकिस्तान के कमाए काले धन से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में आपकी सेवा कर रहे हैं। अब आप बताएं कौन देशद्रोही है? वे, आप या मैं?

विज्ञापन

ध्रुव सक्सेना पर एनएसए क्यों नहीं लगाया
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो शेयर ने लिखा मुरलीधर राव जी यह वीडियो देखकर कृपया आपके साथ बैठे लोगों से तो पूछ लें। ध्रुव सक्सेना कौन है? इस पर मामा शिवराज सिंह चौहान ने एनएसए क्यों नहीं लगाया? इसके मकान पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया?

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है ध्रुव सक्सेना और बलराम सिंह
मध्य प्रदेश एटीएस ने 2017 में भाजपा आईटी सेल अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी की थी। दरअसल 2016 में पुलिस ने आईएसआई के दो एजेंट को गिरफ्तार किया था। यह पाकिस्तान को जानकारी भेजते थे। इन्होंने पूछताछ में बताया था कि बलराम नाम के व्यक्ति से उनको पैसे मिलते थे। सतना से गिरफ्तार बलराम की जांच मे सामने आया था कि वह आईएसआई के लिए काम करता था। उसके खाते में हवाला से पैसे आते थे। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर से गिरफ्तारियां की थी।

नाथ की दिग्गी को सलाह- मानहानि का केस करें 
दिग्विजय सिंह को आतंकियों का दोस्त बताने वाले मुरलीधर राव के बयान पर रविवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा था कि दिग्विजय सिंह  को मानहानि का मुकदमा करना चाहिए। वह 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। भाजपा नेता झूठ बोलते है। यहीं उनका काम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed