फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Dhirendra Shastri-Pradeep Mishra opened a big shop of religion, Sajjan Singh apologized after opposin

MP News: धीरेंद्र शास्त्री-प्रदीप मिश्रा पर पहले साधा निशाना, अब सज्जन सिंह वर्मा ने मांगी माफी

Mon, 29 May 2023 11:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 May 2023 11:42 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि मैं संत कथावाचक श्रीराम कृष्ण उपाध्याय जी के आदेश से उनकी प्रेरणा से और उनके धर्म मंच से कहे शब्दों के लिए खेद व्यक्त करता हूं। माफी चाहता हूं।

विज्ञापन
MP News: Dhirendra Shastri-Pradeep Mishra opened a big shop of religion, Sajjan Singh apologized after opposin
सज्जन सिंह वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर दिए विवादित बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह ने माफी मांगी है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था कि शास्त्री और मिश्रा ने धर्म की बड़ी दुकान खोल रखी है। इसके बाद कथा वाचक पंडित श्रीराम कृष्ण ने उनके यहां कथा करने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि मैं संत कथावाचक श्रीराम कृष्ण उपाध्याय जी के आदेश से, उनकी प्रेरणा से और उनके धर्म मंच से कहे शब्दों के लिए खेद व्यक्त करता हूं। माफी चाहता हूं। मैं अपने शब्दों का सही तरीके से संयोजन नहीं कर पाया। उनके प्रति माफी चाहता हूं। मैं अपनी अगाध श्रद्धा कुबेरेश्वर धाम के प्रदीप मिश्रा जी और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी के प्रति रखता हूं। इसके साथ ही मैं राम कृष्ण उपाध्याय जी से अनुरोध करता हूं कि आप अपनी वाणी से श्री रामकथा, श्रीभगवत कथा, श्री विष्णुपुराण के माध्यम से धर्म की गंगा अविरल बहाते रहे, जिससे हम सभी लोग उसका लाभ ले सकें। 
विज्ञापन


सज्जन सिंह वर्मा ने सोनकच्छ में श्रीराम कृष्ण उपाध्याय जी की कथा मंच पर पहुंचकर विवादित बयान दिया था। सज्जन सिंह ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और कुबेरेश्वर धाम के प्रदीप मिश्रा का नाम लेकर कहा था कि उन्होंने धर्म की बड़ी-बड़ी दुकानें खोल ली हैं। इस बयान के बाद श्री रामकृष्ण उपाध्याय जी ने कथा करने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed