फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: LM Belwal was made CEO despite objections from ministers and officers, rules were ignored in the appo

MP News: मंत्री और अफसरों की आपत्ति के बावजूद एलएम बेलवाल को बनाया गया था सीईओ, नियुक्ति में नियमों की अनदेखी

Tue, 29 Jul 2025 10:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Jul 2025 10:49 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है। इस मिशन में एल.एम. बेलवाल को संविदा पर सीईओ जैसा अहम पद दिए जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों की आपत्ति के बावजूद बेलवाल को नियुक्त किया गया। दस्तावेजों से पता चला है कि यह नियुक्ति तत्कालीन मुख्य सचिव के हस्तक्षेप और मुख्यमंत्री की सहमति के आधार पर की गई थी।

विज्ञापन
MP News: LM Belwal was made CEO despite objections from ministers and officers, rules were ignored in the appo
पूर्व सीएस इकबाल सिंह और एलएम बेलवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में एल.एम. बेलवाल की संविदा नियुक्ति को लेकर बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है। मंत्री और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्तर के अफसरों की आपत्ति के बावजूद बेलवाल को मिशन के सीईओ जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। खुलासा हुआ है कि यह नियुक्ति तत्कालीन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के हस्तक्षेप पर की गई थी, जिन्होंने नोटशीट पर लिखा था कि "मुख्यमंत्री जी की सहमति है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें-  MP News: रायसेन में नकली खाद से भरा ट्रक जब्त, उर्वरक के सैंपल जांच में अमानक पाए गए
विज्ञापन


18 माह बाद मिली संविदा नियुक्ति, नियमों को रखा गया ताक पर
कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने बेलवाल की नियुक्ति से जुड़ी सभी नोटशीटें प्रस्तुत कीं। दस्तावेजों से स्पष्ट हुआ कि बेलवाल को सेवानिवृत्ति के 18 महीने बाद, 17 जुलाई 2020 को बिना किसी विज्ञप्ति या वित्तीय अनुमोदन के ओएसडी बनाया गया और महज 12 दिन बाद 29 जुलाई 2020 को मिशन का सीईओ नियुक्त कर दिया गया। खास बात यह रही कि मिशन में "ओएसडी" नाम का कोई पद था ही नहीं यह पद विशेष रूप से बेलवाल के लिए बनाया गया। इससे पहले 20 जून 2020 को तत्कालीन सीईओ शिल्पा गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट, निजी स्कूलों के मनमानी फीस वसूली का मुद्दा भी उठेगा


एसीएस और मंत्री ने जताई थी आपत्ति
तत्कालीन एसीएस मनोज श्रीवास्तव ने नोटशीट में स्पष्ट लिखा था कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन में सीईओ का पद किसी संविदा आईएएस अधिकारी को नहीं दिया जा सकता, वह भी बिना प्रक्रिया और वित्तीय सहमति के। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला अदालत में चुनौती योग्य है। इस पर तत्कालीन मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने भी सहमति जताई। इसके बावजूद, अंततः मुख्य सचिव के हस्तक्षेप से बेलवाल की नियुक्ति हुई।

ये भी पढ़ें-  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर विशेष: पेंच टाइगर रिजर्व को सर्वोच्च रैंकिंग मिली, प्रदेश में बढ़ें विदेशी पर्यटक

क्या लिखा था तत्कालीन मुख्य सचिव ने?
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने अपनी टिप्पणी में लिखाा था कि जब तक नया आईएएस अधिकारी पदस्थ नहीं होता, तब तक बेलवाल को सीईओ का प्रभार दिया जा सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री जी की सहमति है। इसके बाद एसीएस ने अपनी टिप्पणी में उच्च स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार आदेश जारी करने लिखा और प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भेजे जाने की अनुशंसा की।

ये भी पढ़ें-  MP: CM बोले- नदियों और जल स्त्रोतों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने का सांस्कृतिक प्रयास है "सदानीरा" प्रदर्शनी

3 वर्षों में 3,500 करोड़ के आदेश बिना मंजूरी के जारी
जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच करीब 3,500 करोड़ रुपये के कार्यादेश बिना वित्तीय अनुमोदन के जारी किए गए। यह गंभीर वित्तीय अनियमितता मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के कार्यकाल में नियमों को नजरअंदाज कर कई नियुक्तियां और कार्यादेश जारी किए गए। इस प्रकरण में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है और विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed