{"_id":"674f16d0e124ac9860088f1f","slug":"mp-news-despite-losing-the-elections-rawat-is-preparing-to-retain-cabinet-status-possibility-of-getting-a-p-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चुनाव हारने के बावजूद रावत का कैबिनेट दर्जा कायम रखने की तैयारी, निगम-मंडल में पद पाने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चुनाव हारने के बावजूद रावत का कैबिनेट दर्जा कायम रखने की तैयारी, निगम-मंडल में पद पाने की संभावना
Tue, 03 Dec 2024 08:04 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:04 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में विजयपुर सीट पर हार का सामना करने के बावजूद भाजपा नेता और वन मंत्री रामनिवास रावत को सरकार निगम-मंडल में एडजस्ट कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा कायम रखने की तैयारी में है।
विज्ञापन
रामनिवास रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी और वन मंत्री रामनिवास रावत को कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रावत ने वन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि, अब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। सरकार के सूत्रों के अनुसार सरकार रावत को कैबिनेट दर्जा कायम रखने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उनको किसी निगम या मंडल में अध्यक्ष पद से नवाजा जाएगा। रावत ने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत अन्य भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद इस संभावना को और बल मिला है।
रावत ने अपनी हार के लिए भाजपा के स्थानीय नेताओं पर भीतरघात का आरोप लगाया था। हालांकि, भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद रावत के सुर बदल गए थे। उन्होंने चुनाव में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलने की बात कही थी। इसके बाद ही उनको निगम मंडल में एडजस्ट करने की चर्चा तेज हो गई थी।
बता दें, श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा ने वन मंत्री रावनिवास रावत को मैदान में उतारा था, लेकिन उनको कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव हराकर सीट जीत ली। चुनाव में रावत को 93,105 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने 1,00,469 वोट हासिल कर रावत को 7,364 वोटों से पराजित किया। यह सीट कांग्रेस ने अपने पास कायम रखी है। पहले रावत यहीं से विधायक चुने गए थे, लेकिन उस वक्त वे कांग्रेस में थे। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके इस्तीफे के कारण ही यहां उपचुनाव कराया गया था।