फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Deputy Ranger and Ranger were demanding bribe of Rs 19 thousand for permission to transport teak, cau

MP News: डिप्टी रेंजर और रेंजर सागौन परिवहन की अनुमति के लिए मांग रहे थे 19 हजार की रिश्वत, रंगे हाथों दबोचा

Thu, 04 Apr 2024 11:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Apr 2024 11:13 PM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस ने वन परिक्षेत्र इटारसी के डिप्टी रेंजर और रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। दोनों सागौन की लकड़ी के परिवहन के अनुमति देने के लिए 19 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। 

विज्ञापन
MP News: Deputy Ranger and Ranger were demanding bribe of Rs 19 thousand for permission to transport teak, cau
लोकायुकत पुलिस ने डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार नागवंशी और रेंजर श्रेयांश जैन को सागौन की लकड़ी के परिवहन की अनुमति देने के लिए रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। लोकायुक्त एसपी को शिकायकर्ता लोकेंद्र सिंह पटेल निवासी आशफाबाद इटारसी ने शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी ग्राम दमदम में 35 एकड़ जमीन है, जिसकी मेड़ पर लगे 7 सागौन के पेड़ आंधी में गिर गए थे। इन पेड़ों को काटने की विधिवत अनुमति ग्राम पंचायत से प्राप्त करने के बाद वन विभाग से परिवहन तथा हैमर की अनुमति के लिए 28 मार्च को आवेदन किया था। इसके बाद से डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार नागवंशी लोकेंद्र से परिवहन की अनुमति जारी करने के लिए 19 हजार रुपये अपने और अपने अधिकारियों के लिए मांग रहे थे। जबकि इस काम के लिए बहुत मामूली राशि की रसीद कटती है। 
विज्ञापन


आवेदक की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास ने तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के लिए टीम गठित की। इसमें इंस्पेक्टर रजनी तिवारी, इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह मर्सकोले, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, आरक्षक मनमोहन साहू, हेमेंद्र शामिल थे। टीम ने दोनों को ट्रैप करने की योजना बनाई और डिप्टी रेंजर नागवंशी को 12 हजार रुपये की रिश्वत लोकेंद्र से लेते पकड़ा। इसके बाद डिप्टी रेंजर राजेंद्र नागंवशी ने रेंजर श्रेयांश जैन को उसके हिस्से के पैसे देने के बारे में बात की। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से रेंजर श्रेयांश जैन को रिश्वत के पांच हजार रुपये आरोपी राजेंद्र कुमार नागवंशी से लेने पर पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed