फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Demand to run Vande Bharat train from RKMP to Hazrat Nizamuddin on Saturday also

MP News: आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन तक वंदे भारत ट्रेन को शनिवार भी चलाने की मांग

Sun, 14 May 2023 06:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 May 2023 06:39 PM IST
सार

वंदे भारत ट्रेन को दो अप्रैल से चलाया जा रहा है। अभी ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। वंदे भारत ट्रेन और उसकी सेवाओं को यात्री पंसद कर रहे है। ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ट्रेन में सीट/बर्थ की मांग पहले की तुलना में बढ़ रही है।

विज्ञापन
MP News: Demand to run Vande Bharat train from RKMP to Hazrat Nizamuddin on Saturday also
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को शनिवार को भी चलाने की मांग उठ रही है। इस पर रेलवे बोर्ड विचार कर रहा है। हालांकि दूसरा रैक नहीं होना इसमें बड़ी अड़चन है। वंदे भारत ट्रेन को दो अप्रैल से चलाया जा रहा है। अभी ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। वंदे भारत ट्रेन और उसकी सेवाओं को यात्री पंसद कर रहे है। ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ट्रेन में सीट/बर्थ की मांग पहले की तुलना में बढ़ रही है। अब इसे शनिवार को चलाने की मांग हो रही है। भोपाल डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने कहा कि जनता की मांग है। इसके सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

  
यह है बड़ी दिक्कत
वंदे भारत ट्रेन का अभी एक ही रैक है। यानी जो ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जाती है, वहीं ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लौट कर आती है। रैक को निर्धारित दूरी तय करने के बाद मैंटनेंस की जरूरत होती है। इसमें कोचों की जांच और उसका मैंटनेंस किया जाता है। इसमें आधा पूरा दिन लग जाता है। बड़ी तकनीकी समस्या में समय ज्यादा भी लग सकता है। इसलिए शनिवार का दिन रैक के मेंटनेंस के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में सातों दिन ट्रेन चलाने के लिए दूसरे रैंक की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

 
यह है ट्रेन का शेड्यूल 
बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलकर दोपहर 1.10 बजे हजरत निमजामुद्दीन पहुंचती है। हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन 2.40 बजे चलकर रात 10.10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचती है। अधिकारियों का कहना है कि अभी रात में 7 घंटे में ट्रेन में सॉफ सफाई और छोटी तकनीकी समस्याओं को ठीक किया जाता है। शनिवार को पूरा दिन बड़ी तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए रखा है। हालांकि ट्रेन को सातों दिन चलाने का निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed