{"_id":"64b571c59426bd110d010d03","slug":"mp-news-dead-bodies-of-teenager-and-woman-recovered-in-mahadev-water-relatives-crying-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महादेव पानी में बहे किशोर और महिला के शव बरामद, बिलख रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महादेव पानी में बहे किशोर और महिला के शव बरामद, बिलख रहे परिजन
Mon, 17 Jul 2023 10:22 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:22 PM IST
सार
रायसेन पुलिस प्रशासन और एसडीईआरएफ का तर्क है कि तलाशी अभियान के दौरान रात तीन बजे विधान का शव घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर रात तीन बजे बरामद किया गया है।
विज्ञापन
महादेव पानी में बहे किशोर और महिला के शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को अलग-अलग लोगों के साथ पिकनिक मनाने रायसेन जिले के महादेव पानी पहुंचे किशोर और एक महिला झरने के तेज बहाव में बह गए थे। महिला का शव रविवार रात ही मिल गया था, जबकि एसडीईआरएफ और भोपाल के गोताखोरों ने रात करीब तीन बजे किशोर विधान सेन का शव बरामद किया।
सोमवार सुबह दोनों के शव को भोपाल के हमीदिया अस्पताल स्थित मर्चुरी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। विधान अपने दो दोस्तों के साथ जबकि महिला सबा अपने पति और सात साल के बेटे के साथ थे। दोनों के शव जैसे ही उनके घर पहुंचे, पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। परिजन और पड़ोसी बिलख-बिलखकर रो रहे थे। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र स्थित ईटखेड़ी गांव में रहने वाला विधान सेन (17) अपने दोस्त शुभम सोनी और अभिषेक के साथ महादेव पानी घूमने गया था। शाम करीब छह बजे वह झरनेके नीचे नहा रहा था, जहां झरने के तेज बहाव में तीनों बह गए। स्थानीय लोगों ने विधान के दोनों दोस्तों को रस्सा डालकर तो बचा लिया, लेकिन विधान बह गया। विधान बड़ा होकर सरकारी अधिकारी या राजनेता बनना चाहता था।
परिजन ने विधान की लाश खोजी
रायसेन पुलिस प्रशासन और एसडीईआरएफ का तर्क है कि तलाशी अभियान के दौरान रात तीन बजे विधान का शव घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर रात तीन बजे बरामद किया गया है। परिजनों का कहना है कि अंधेरे में सर्चिंग बंद कर दी गई थी। रात दो बजे परिजनों ने घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर विधान का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे थे। विधान कक्षा दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन
शव से लिपटा रहा सबा का मासूम बेटा
भोपाल निवासी 27 वर्षीय सबा हुसैन अपने सात साल के मासूम बेटे, पति समीर हुसैन के साथ सेहतगंज स्थित भाई-भाभी के यहां घूमने गई थी। सेहतगंज जंगल में स्थित झरने में नहाने पति, बेटे और भाई-भाभी के साथ चली गई। रविवार दोपहर महादेव पानी और सेहतगंज क्षेत्र में भारी बारिश ने पहाड़ का पानी एकत्रित होकर झरने में बहुत तेज बहाव से आया, जिसमें सबा बह गई थी। सबा का सात साल का बेटा मां की लाश के साथ रात में लिपटा रहा। सोमवार दोपहर बाद भी वह अपनी मां को नहीं छोड़ रहा था। मासूम के बिलखने से पूरी कॉलोनी गमगीन रही।