फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Damoh SP DR Teniwar removed, Rakesh Kumar Singh gets the responsibility

MP News: दमोह एसपी डीआर तेनीवार को हटाया, राकेश कुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी

Tue, 27 Dec 2022 07:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 Dec 2022 07:03 PM IST
सार

राज्य सरकार ने दमोह पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है। इसके पीछे दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी इलाके में संचालित एक अस्थायी पुलिस चौकी में तैनात एसएएफ आरक्षक की हत्या, मंदिर में तोड़फोड़ और धर्मपरिवर्तन के मामलों को बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
MP News: Damoh SP DR Teniwar removed, Rakesh Kumar Singh gets the responsibility
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने दमोह पुलिस अधीक्षक (एसपी) डीआर तेनीवार को हटा दिया है। उनकी जगह 2010 बैच के आईपीएस राकेश कुमार सिंह को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किए।
विज्ञापन

 
दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी इलाके में संचालित एक अस्थायी पुलिस चौकी में तैनात एसएएफ आरक्षक की हत्या कर दी गई थी, इसके पहले मंदिर में तोड़फोड़ से कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। शहर में बढ़ती घटना को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने 2009 बैच के आईपीएस दमोह पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार को हटा कर सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर पदस्थ किया है। वहीं, सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर को दमोह पुलिस अधीक्षक बनाया है। इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी ने आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed