{"_id":"666329e1666a522fdf080bb0","slug":"mp-news-country-s-largest-ethane-cracker-project-cum-petrochemical-complex-in-ashta-cm-approves-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना सह पेट्रोकेमिकल परिसर आष्टा में, सीएम ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना सह पेट्रोकेमिकल परिसर आष्टा में, सीएम ने दी मंजूरी
Fri, 07 Jun 2024 09:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 07 Jun 2024 09:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना सह पेट्रोकेमिकल परिसर आष्टा में जाने की मंजूरी दी है। गैल की परियोजना में 60 हजार करोड़ का निवेश होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में गेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गैल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सीहोर जिले की आष्टा तहसील में लगाई जाने वाली देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना को स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परियोजना के लिए आवश्यक भूमि आवंटन की शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
बता दें, सीहोर जिले की आष्टा तहसील में करीब 60 हजार करोड़ के निवेश से निर्मित होने वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना होगी। इस परियोजना में ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईजी और प्रोपेलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन होगा। इस परियोजना से निर्माण अवधि के दौरान 15 हजार व्यक्तियों तथा संचालन अवधि के दौरान लगभग 5,600 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। परियोजना में 70 हेक्टेयर की टाउनशिप भी प्रस्तावित है। परियोजना का भूमिपूजन आगामी फरवरी तक तथा वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2030-31 में प्रारंभ होने की संभावना है। मध्य प्रदेश भवन में आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला और गैल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक आर.के. सिंघल उपस्थित रहे।