फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Counting of votes in 19 urban bodies, all eyes will be on Raghogarh of Digvijay

MP News: 19 नगरीय निकायोंं में मतगणना 23 जनवरी को, दिग्विजय के राघौगढ़ पर रहेगी सबकी नजर

Sun, 22 Jan 2023 07:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 22 Jan 2023 07:58 PM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि 23 जनवरी को 19 नगरीय निकायों में होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन नगरीय निकायों में मतदान 20 जनवरी को हुआ था। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा सुबह 9 बजे से की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Counting of votes in 19 urban bodies, all eyes will be on Raghogarh of Digvijay
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में मतगणना सोमवार को होगी। इन निकायों में सबकी नजर दिग्विजय सिंह के राघौगढ़-विजयपुर नगर पालिका परिषद पर रहेगी। 1144 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।     
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को 19 नगरीय निकायों में होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन नगरीय निकायों में मतदान 20 जनवरी को हुआ था। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा सुबह 9 बजे से की जाएगी।
विज्ञापन


सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया कि गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा और धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर में मतगणना होगी। इसी तरह अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी, खण्डवा जिले की ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़ और धार जिले की नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में भी मतगणना होगी। इन नगरीय निकायों में 343 वार्ड और 720 मतदान केन्द्र हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed