फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Corruption will not be tolerated, CM said - MP will get the gift of Ken-Betwa link project.

MP News: भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सीएम बोले- एमपी को मिलेगी केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात

Mon, 23 Dec 2024 11:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 23 Dec 2024 11:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात मिलने वाली है। 

विज्ञापन
MP News: Corruption will not be tolerated, CM said - MP will get the gift of Ken-Betwa link project.
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई कठोर निर्णय लिए हैं, जिनमें टोल बैरियर पर वसूली बंद करने का निर्णय भी एक है। राज्य सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए जिस भी स्तर पर आवश्यक होगा सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये बातें सागर में जनकल्याण पर्व और सागर गौरव दिवस के अवसर कहींं। क्षेत्र को सौगातें प्रदान करने के कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने भी सहभागिता की। इन सौगातों से सम्पूर्ण क्षेत्र का आने वाला कल बेहतर होगा। सीएम ने कहा कि सुशासन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकास और जनकल्याण की दिशा में हम निरंतर गतिशील है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना की सौगात देने मध्यप्रदेश पधार रहे हैं, उनका प्रदेश की धरती पर स्वागत अभिनंदन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान बड़े स्वरूप में आकार लेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रदेश को मिल रही इस सौगात से सागर, दतिया सहित संपूर्ण बुंदेलखंड को पर्याप्त सिंचाई और पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed