फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Controversial words of Dhirendra Krishna Shastri, said- if there are 33 carore of gods, then there is a need to worship Chand Miyan

MP News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बोल, कहा- 33 कोटि देवी-देवता हैं तो चांद मियां पूजने की जरूरत क्या

Sun, 26 Jun 2022 01:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Jun 2022 01:18 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विवादित बयान देते हुए कहा कि जब सनातनियों के पास पूजा करने के लिए 33 कोटि देवी-देवता है। तो चांद मियां को पूजने की जरूरत क्या है।

विज्ञापन
MP News: Controversial words of Dhirendra Krishna Shastri, said- if there are 33 carore of gods, then there is a need to worship Chand Miyan
कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। गुरुवार को कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब सनातनियों के पास पूजा करने के लिए 33 कोटि देवी-देवता है। तो चांद मियां को पूजने की जरूरत क्या है। विश्व में सबसे ज्यादा पूज्य भगवान राम हैं। वे विश्व के पिता हैं। जो उनका नहीं, वह किसी का नहीं। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के मंदिरों में सांई प्रतिमा का विरोध किया है। शंकराचार्य जी सनातन धर्म के सर्वोच्च पद पर हैं। हमें उनकी आज्ञा मानना चाहिए।
विज्ञापन


राजनेताओं पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पूर्व में भी कई जातियां थीं, लेकिन जातिवाद नहीं था। कृष्ण जी यादव थे। भगवान श्रीराम क्षत्रिय थे, लेकिन सब उन्हें पूजते हैं। वाल्मीकि, रैदास जी को पूजा जाता है। आज सिर्फ जातिवाद है, जो राजनेताओं ने फैलाया है। पं. शास्त्री ने कहा कि धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। सभी संतों को एकजुट होना पड़ेगा। ऐसा नहीं करेंगे, तो सनातन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं परिवार में बागेश्वर धाम की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद के बारे में उन्होंने कहा कि देवेंद्र जी हमारे बड़े भाई हैं। हम लोगों में कोई मतभेद नहीं है। सिर्फ वैचारिक मतभेद था। हमें सिर्फ सेवा करना है। घर-घर राम जी को पहुंचाना है। हमारी किसी से कोई बुराई नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed