फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Connect with the heart of India, move forward with Madhya Pradesh, said CM Dr. Mohan Yadav in Bhilwar

MP News: भारत के दिल से जुड़िए, मध्य प्रदेश के साथ आगे बढ़िए, भीलवाड़ा में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

Thu, 26 Feb 2026 11:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 26 Feb 2026 11:16 PM IST
सार

मोहन यादव ने भीलवाड़ा में आयोजित ‘इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन एमपी’ में निवेशकों को मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बेहतर नीतियों, मजबूत ढांचे और अनुकूल माहौल के साथ निवेश के लिए तैयार है।

विज्ञापन
MP News: Connect with the heart of India, move forward with Madhya Pradesh, said CM Dr. Mohan Yadav in Bhilwar
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में आयोजित ‘इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन एमपी’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए, क्योंकि राज्य आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल है और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से देश के मध्य में स्थित होने के कारण मध्य प्रदेश व्यापार, उद्योग और निर्यात के लिए रणनीतिक केंद्र बनता जा रहा है। प्राकृतिक संसाधन, उद्योग-अनुकूल नीतियां, सशक्त बुनियादी ढांचा और पारदर्शी प्रशासन निवेशकों को भरोसेमंद माहौल देते हैं। उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों राज्यों की साझेदारी निवेश, नवाचार और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- MP Assembly Session: सिंगरौली कोल ब्लॉक पर विधानसभा में बवाल, JPC जांच की मांग, कांग्रेस का सदन से वॉकआउट
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में 18 नई उद्योग-अनुकूल नीतियां लागू की गई हैं। विस्तृत लैंड बैंक, पर्याप्त जल उपलब्धता, कुशल मानव संसाधन और मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क निवेशकों के लिए मजबूत आधार तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है और ग्रीन एनर्जी उत्पादन में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बड़े निवेश प्रस्तावों पर विशेष रियायतें देने की नीति के तहत सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है।

ये भी पढ़ें- भोपाल धर्मांतरण मामला: अमरीन के घर से चलता था पूरा नेटवर्क, ब्लैकमेल और दबाव की साजिश भी उजागर; नया खुलासा

मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल सेक्टर को विशेष संभावनाओं वाला क्षेत्र बताते हुए कहा कि प्रदेश में देश का पहला और सबसे बड़ा पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना पर दोनों राज्यों के बीच हुए समझौते का उल्लेख करते हुए इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में उद्योग संगठनों और निवेशकों ने मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीतियों की सराहना की तथा सीमावर्ती जिलों में टेक्सटाइल और तकनीकी उद्योगों के विस्तार पर जोर दिया। सेशन में विभिन्न औद्योगिक समूहों, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश और राजस्थान की साझेदारी से औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed