फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress walked out protesting the increased price of cylinders, CM said – the dignity of democracy w

MP News: कांग्रेस ने सिलेंडर के बढ़े दाम का विरोध कर बहिर्गमन किया, CM बोले- लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार की गई

Wed, 01 Mar 2023 08:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Mar 2023 08:45 PM IST
सार

 
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के ग्रीन बजट प्रस्तुत करने की घोषणा की। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बजट भाषण पढ़ने खड़े हुए तभी नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि आज ही भारत सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर दी है। इससे घरेलू बजट संभालने वाली महिलाओं  का बजट बिगड़ गया है।

विज्ञापन
MP News: Congress walked out protesting the increased price of cylinders, CM said – the dignity of democracy w
गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेस सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर जमकर हंगामा और बहिर्गमन किया।  हालांकि, कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक वापस आ गए। बहिर्गमन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ। लोकतंत्र की मर्यादाओं को उन्होंने तार-तार किया। इससे पहले घरेलू गैस सिलेंडर लेकर कांग्रेस सदस्य विधानसभा पहुंचे थे, जिनको सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य द्वार पर ही रोक लिया। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन

 
बुधवार को सदन की बैठक शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ग्रीन बजट प्रस्तुत करने की घोषणा की इसके बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट भाषण पढ़ने खड़े हुए, तभी नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि आज ही भारत सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर दी है। इससे घरेलू बजट संभालने वाली महिलाओं का बजट बिगड़ गया है। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करता हूं कि वे सदन में घोषणा करें कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों की वृद्धि को प्रदेश में लागू नहीं किया जाएगा। बजट आया नहीं और महिलाओं के घर का बजट बिगड़ गया है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री के भाषण शुरू करते हुए पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण किसी के घर चूल्हा नहीं जल रहा है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी सदस्यों को बजट पर चर्चा के समय बोलने का पूरा अवसर मिलेगा। अभी टोका—टाकी मत करिए। इसके बावजूद कांग्रेस विधायकों का विरोध जारी रहा। इस पर अध्यक्ष ने व्यवस्था दी की वित्त मंत्री के अलावा किसी भी सदस्य का वक्तव्य सदन की कार्यवाही में नोट नहीं किया जाएगा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि अभी तक घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में की मूल्य वृद्धि प्रदेश में लागू नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री का कोई वक्तव्य नहीं आया, इस कारण हम बहिर्गमन करते हैं। इसके बाद 11.07 बजे कांग्रेस विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले चार विधायक, फिर सब वापस आ गए
बहिर्गमन के बाद 11:10 बजे सदन में चार कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, आरिफ अकील और प्रियव्रत सिंह वापस आए। इसके कुछ समय बाद सभी सदस्य वापस सदन में आ गए। वित्त मंत्री बजट प्रस्तुत करते रहे और अलग-अलग समय पर अलग-अलग विषयों पर कांग्रेस विधायकों द्वारा बजट का विरोध और सरकार की कमियां गिनाना जारी रहा।

जनता बजट भाषण सुनना चाहती है : शिवराज
बार-बार टोकाटाकी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खड़े हुए और कहा कि सदन में बजट भाषण सुनने की परंपरा रही है। कांग्रेसी सदस्य इतनी अधिक टोकाटाकी कर रहे हैं कि जनता बजट भाषण सुन नहीं पा रही है। जनता बजट भाषण सुनना चाहती है। मैं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और कमलनाथ से आग्रह करता हूं कि वे सदस्यों को शांत कराएं और बजट भाषण सुनें। बजट में चर्चा के दौरान आप खूब विरोध करिए, हम सबका जवाब देंगे। 

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से जनता दुखी : कमलनाथ
इसके बाद कमलनाथ ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि आज ही केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं, जिससे सदस्य दुखी हैं। इसके बाद भी पूरे बजट भाषण में विपक्षी सदस्य टोकाटाकी करते रहे।


सीएम बोले- खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे
मुख्यमंत्री ने मीडिया को सदन में कांग्रेस सदस्यों की टोकाटाकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे। उनके पास कुछ था ही नहीं। उनको लगा कि सबकुछ निर्विध्न चला तो सारी चीजें जनता के पास बहुत प्रभावी ढंग से जाएंगी। इसलिए चिल्लाओ, अराजकता मचाओ, हंगामा करो। मध्य प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ। लोकतंत्र की मर्यादाओं को उन्होंने तार-तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed