फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress raised questions on the role of RSS and Muslim League in the freedom movement, told- negativ

MP News: कांग्रेस ने आजादी के आंदोलन में RSS और मुस्लिम लीग की भूमिका पर उठाए सवाल, बताया- नेगेटिव शक्तियां

Fri, 13 Jan 2023 07:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 13 Jan 2023 07:31 PM IST
सार

किताब को कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने लिखा है। 50 पेज की किताब में 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, आदिवासी विद्रोह, कांग्रेस की स्थापना से लेकर इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी के बारे में बताया गया है। साथ ही इसमें कुछ पेज में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की नकारात्मक शक्तियां/ संगठन शीर्षक के पेज पर आरएसएस, मुस्लीम लीग, हिंदू महासभा को आजादी के आंदोलन की नकारात्मक शक्ति बताया गया है।

विज्ञापन
MP News: Congress raised questions on the role of RSS and Muslim League in the freedom movement, told- negativ
कांग्रेस ने आजादी के आंदोलन में आरएसएस की भूमिका पर उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव का काउन डाउन शुरू हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव में जुट गई है। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को इतिहास पढ़ाएगी और बीजेपी के खिलाफ महौल बनाने की रणनीति तैयार की है। कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस और राष्ट्र निर्माण की गाथा किताब में आरएसएस और मुस्लिम लीग को स्वतंत्रता आंदोलन का विरोधी बताया है।
विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुख और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के लिए विचारधारा की किताब तैयार कराई है। इस किताब को कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने लिखा है। 50 पेज की किताब में 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, आदिवासी विद्रोह, कांग्रेस की स्थापना से लेकर इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी के बारे में बताया गया है। साथ ही इसमें कुछ पेज में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की नकारात्मक शक्तियां/ संगठन शीर्षक के पेज पर आरएसएस, मुस्लीम लीग, हिंदू महासभा को आजादी के आंदोलन की नकारात्मक शक्ति बताया गया है। किताब में बीजेपी के पूर्ववर्ती संगठनों को आजादी विरोधी बताया है।  
विज्ञापन

  
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
 किताब पर मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री ने कहा कि गलत इतिहास पढ़ाना और नेहरू परिवार का महिमामंडन करना कांग्रेस की आदत रही है। कांग्रेस ने हर समय देश के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। केवल नेहरू परिवार का महिमामंडन हो यहीं कांग्रेस की रीति नीति रही है। सारंग ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्र भक्त वीर सावरकर का अपमान करते हैं। नेहरू परिवार ने हमेशा राष्ट्रभक्तों को नीचा दिखाया है। जवाहरलाल नेहरू के समय से ही यह परंपरा चल रही है। नेहरू ने संविधान निर्माता अंबेडकर को चुनाव हराने का षड्यंत्र रचा और कांग्रेस के इलेक्टेड अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस को नीचा दिखाया। सारंग ने कहा कि नेहरू से गांधी बहुत दु:खी थे। आज की कांग्रेस गांधी और पटेल की नहीं है, जिन्होंने आजादी में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस बोली- बीजेपी को भी देंगे किताब
वहीं, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि हम यह किताब जहरीली विचारधारा जो नेहरू, गांधी परिवार और सरदार पटेल और भगत सिंह जैसे आजादी के हमारे नायकों के लिए जहर घोलकर विषाक्त वातारण करती हैं। उस पीढ़ी के लिए यह पुस्तक एक ऐतिहासिक दस्तावेज हैं। मैं अपने साथियों के साथ भाजपा कार्यालय जाकर यह पुस्तक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को सौंप कर उनसे आग्रह करुंगा कि कम से कम आपकी विचारधारा अब जहर परोसना बंद करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed