फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress on the path of soft Hindutva, story of Pandit Dhirendra Shastri in Kamal Nath's stronghold f

MP News: सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस, कमलनाथ के गढ़ में पं.धीरेंद्र शास्त्री की कथा कल से

Fri, 04 Aug 2023 09:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Aug 2023 09:53 PM IST
सार

पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा छिंदवाड़ा के सिमरिया मंदिर में पांच अगस्त से शुरू होगी। सात अगस्त तक चलने वाली कथा में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने वीडियो जारी कर आमंत्रण दिया है।

विज्ञापन
MP News: Congress on the path of soft Hindutva, story of Pandit Dhirendra Shastri in Kamal Nath's stronghold f
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस जबर्दस्त तैयारी में जुटे हुए हैं। दोनों ही दलों की नजर बहुसंख्यक हिंदू वोटरों पर है। भाजपा पहले से ही हार्ड हिंदुत्व की पॉलिटिक्स करती आ रही है। इससे उसे सियासी फायदा भी होता है, लेकिन अब भाजपा के हार्ड हिंदुत्व के जवाब में कांग्रेस भी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी सिलसिले में कमलनाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा करा रहे है। 
विज्ञापन

पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा छिंदवाड़ा के सिमरिया मंदिर में पांच अगस्त से शुरू होगी। सात अगस्त तक चलने वाली कथा में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने वीडियो जारी कर आमंत्रण दिया है। प्रदेश में चंद महीनों बाद विधानसभा चुनाव है। ऐसे में इस कथा के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शिवलिंगी आश्रम में होगा आस्था पदयात्रा का समापन
दरअसल, कमलनाथ ही नहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और उनके भाई तथा खरगोन जिले के कसरावद से विधायक सचिन यादव भी आस्था पदयात्रा कर रहे हैं। छह दिवसीय यात्रा 37 गांवों से गुजरेगी, जिसका समापन 7 अगस्त को नर्मदा किनारे 11 शिवलिंगी आश्रम में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को भेजा महाकाल दर्शन को
इससे पहले रविवार को भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी अपने क्षेत्र की महिलाओं को महाकाल के दर्शन के लिए भेजा था।

प्रियंका ने नर्मदा आरती से किया शंखनाद
बता दें, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मप्र में अपनी पहली चुनावी रैली जबलपुर में की थी। जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रियंका ने मां नर्मदा की आरती की थी। इससे कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व को लेकर बड़ा संदेश दिया गया। 

हनुमान जी की 101 फीट ऊंची प्रतिमा 
कमलनाथ पहली बार हिंदुत्व की राह पर नहीं चल रहे हैं। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के सिमरिया में हनुमान जी 101 फीट ऊंची प्रतिमा लगवाई है। इसलिए उनको हनुमान भक्त भी कहा जाता है। 

कांग्रेस कार्यालय को भगवामय किया 
इससे पहले अप्रैल माह में कांग्रेस के पुजारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयेजित किया गया था। कांग्रेस मुख्यालय में हुए इस सम्मेलन में पहली बार कांग्रेस कार्यालय को भगवा रंग के झंडे से भगवा मय कर दिया गया था। 

230 सीटों पर सुंदरकांड का आयोजन 
प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सुंदरकांड और शिवपुराण करा रही है। इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस के धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के पास है। इसमें अधिकतर जगह पर कार्यक्रम का आयोजन हो भी चुका है।  


10 प्रतिशत ब्राह्मण वोट 
प्रदेश में 50 लाख ब्राह्मण वोटर हैं। यह कुल वोटरों का करीब 10 प्रतिशत है। ब्राह्मण मतदाता प्रदेश की 40 से 50 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं। वहीं, धार्मिक आस्था से बहुसंख्यक वोटर भी प्रभावित होता है। इसलिए कांग्रेस इसे रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed