फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress National President said on the murder of the youth – BJP made MP a laboratory of Dalit atroc

MP News: युवक की हत्या पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- BJP ने MP को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बनाया

Sun, 27 Aug 2023 01:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 27 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश के मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा।

विज्ञापन
MP News: Congress National President said on the murder of the youth – BJP made MP a laboratory of Dalit atroc
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर के खुरई में शुक्रवार को दलित युवक की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश के मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा। सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धो कर अपना गुनाह छुपाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना रखा है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है, राष्ट्रीय औसत सेभी तीन गुना है। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर कहा कि इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है, समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा। भाजपा की विदाई निश्चित है।
विज्ञापन


दिग्गी बोले-रक्षाबंधन पर परिवार से मिलने जाऊंगा
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लिखा कि सागर में भाजपा का अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के गरीब लोगों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। संत रविदास जी महाराज का मंदिर बनाने से इन गरीबों का भला नहीं होगा। इन्हें अधिकार देना पड़ेगा। मैं स्वयं रक्षा बंधन पर इस परिवार से मिलने जाऊंगा। वहीं, यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रिमो मायावती ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर में संत रविदास का स्मारक बनाने की नींव रखी और अब वहां ऐसी वारदात भाजपा का दोहरा चरित्र बताती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने की कार्रवाई की मांग 
सागर के खुरई में शुक्रवार को कुछ लोगों ने नितिन उर्फ लालू अहिरवार की पीट पीट कर हत्या कर दी। इस दौरान लालू की मां रामसखी और बहन अंजना को भी आरोपियों ने पीटा और बेपर्दा किया। मृतक के परिजनों का कहना है कि 2019 से मृतक की बहन से छेड़छाड़ का मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपी पीड़ित परिवार पर राजीनामा का दबाव बना रहे थे। इस घटना के बाद शनिवार को मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर को बुलडोजर से गिराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed