{"_id":"640c90ca8d76cf92140c14d4","slug":"mp-news-congress-demands-cbi-inquiry-alleging-recruitment-of-bjp-workers-in-pesa-coordinator-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस ने पेसा कॉर्डिनेटर में BJP कार्यकर्ताओं की भर्ती का आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस ने पेसा कॉर्डिनेटर में BJP कार्यकर्ताओं की भर्ती का आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग की
Sat, 11 Mar 2023 08:01 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 11 Mar 2023 08:01 PM IST
सार
विक्रांत भूरिया ने कहा कि आदिवासियों के हित में पेसा कार्डिनेटर की भर्ती में बड़ा घोटाला किया गया है। पहले सैडमेप के माध्यम से 89 ब्लॉक कॉर्डिनेटर की भर्ती निकाली गई। इसमें हजारों बेरोजगार युवाओं से 500 से 600 रुपए आवेदन की फीस वसूली ली गई।
विज्ञापन
कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति ब्लॉक में पेसा कॉर्डिनेटर की नियुक्ति में युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। भूरिया ने शनिवार को कहा कि ब्लॉक और जिला कॉर्डिनेटर की भर्ती में बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों और कार्यकर्ताओं की गलत तरीके से भर्ती की गई। इस मामले में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की।
विक्रांत भूरिया ने कहा कि आदिवासियों के हित में पेसा कार्डिनेटर की भर्ती में बड़ा घोटाला किया गया है। पहले सैडमेप के माध्यम से 89 ब्लॉक कॉर्डिनेटर की भर्ती निकाली गई। इसमें हजारों बेरोजगार युवाओं से 500 से 600 रुपए आवेदन की फीस वसूली ली गई। इसके बाद इंटरव्यू के लिए 890 अभ्यार्थियों की सूची जारी की गई, जिसे बिना कोई कारण बताए टाल दिया गया। इसके बाद एमपीकॉन के माध्यम से गुपचुप तरीके से आउटसोर्स तरीके 20 जिला कॉर्डिनेटर और 89 ब्लॉक कॉर्डिनेटर की गुपचुप तरीके से बिना किसी विज्ञापन के भर्ती कर ली गई। इनको 25 से 45 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है। भूरिया ने कहा कि यह शिक्षित बेरोजगारों से साथ धोखा है। इसमें कोई महिला को भी नहीं लिया गया।
भूरिया ने सवाल उठाया कि एमपीकॉन के माध्यम से हुई भर्ती में आरक्षण का पालन हुआ। यदि सैडमैप आवेदन बुलाकर भर्ती करा रहा था तो सीधे एमपीकॉन से भर्ती किसके आदेश से कराई जा रही थी। जिनके चयन हुए वो संघ, भाजपा की विचारा से ही क्यों जुड़े हुए है।