फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress Central Election Committee meeting postponed, 18 candidates names will now be sealed on

MP News: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक टली, 18 प्रत्याशियों के नाम पर अब 21 को लगेगी मुहर

Tue, 19 Mar 2024 11:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 19 Mar 2024 11:22 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने को लेकर मंगलवार को होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक टल गई है। मध्य प्रदेश को लेकर अब 21 मार्च को बैठक होगी।

विज्ञापन
MP News: Congress Central Election Committee meeting postponed, 18 candidates names will now be sealed on
कांग्रेस सीईसी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की मंगलवार को हुई बैठक में मध्य प्रदेश की 18 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, कुछ राज्यों के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा के बाद बैठक टल गई। अब मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों के नामों को लेकर 21 मार्च को बैठक होगी। अभी तक कांग्रेस सिर्फ 10 प्रत्याशियों के नाम का ही एलान कर चुकी है। प्रदेश में प्रथम चरण में छह सीटों पर मतदान होना है। इसमें  सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट की सीटें शामिल हैं। इसमें से तीन सीट शहडोल, जबलपुर और बालाघाट पर प्रत्याशियों के नाम का एलान अभी नहीं हुआ है। वहीं, भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर प्रचार भी शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


कांग्रेस, भाजपा से पिछड़ी 
मध्य प्रदेश में कांग्रेस टिकट वितरण के साथ ही प्रचार-प्रसार में भी भाजपा से पिछड़ गई है। भाजपा प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र में चुनाव कार्यालय शुरू करने करने के साथ ही प्रचार भी शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ छिंदवाड़ा को छोड़ कांग्रेस के नेता मैदान से गायब दिख रहे हैं। प्रदेश के नेता पार्टी में मची भगदड़ को रोकने के लिए बैठक में ही व्यस्त है। वहीं, भाजपा में प्रत्याशियों के लिए वरिष्ठ नेता जनसभा और रोड शो करने मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed