फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress announced candidates for 12 seats, Arun from Bhopal and Diggi from Rajgarh will contest elec

MP News: कांग्रेस ने 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया, भोपाल से अरुण और राजगढ़ से दिग्गी लड़ेंगे

Sun, 24 Mar 2024 12:04 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 24 Mar 2024 12:04 AM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 12 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान किया। भोपाल से अरुण श्रीवास्तव और राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे। छह सीटों पर नाम रोके गए हैं। कांग्रेस ने अपने 22 प्रत्याशियों में एक महिला को टिकट दिया है। वहीं, पांच वर्तमान विधायक, एक सांसद और एक राज्यसभा सांसद को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
MP News: Congress announced candidates for 12 seats, Arun from Bhopal and Diggi from Rajgarh will contest elec
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 28 में से 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। मुरैना, खंडवा, गुना, विदिशा, दमोह, ग्वालियर 6 सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। खजुराहो सीट कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी है। कांग्रेस ने अपने 22 प्रत्याशियों में एक महिला को टिकट दिया है। वहीं, पांच वर्तमान विधायक, एक सांसद और एक राज्यसभा सांसद को प्रत्याशी बनाया है।  
विज्ञापन


कहां से किसे मिला टिकट
भोपाल- यहां से भोपाल जिला ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया गया है। मध्य प्रदेश की पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल विमला श्रीवास्तव के बेटे हैं। पुराने कांग्रेसी हैं और ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय हैं। भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया है।
विज्ञापन


इंदौर- कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को अपना प्रत्याशी बनाया है। अक्षय का नाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ही आगे बढ़ाया है। अक्षय कांति बम आर्थिक रूप से सक्षम हैं। युवा नेता के रूप में उनकी पहचान है। वे जैन समाज से आते हैं ऐसे में जैन समाज का उनको समर्थन मिलता है। वहीं, भाजपा ने वर्तमान सांसद शंकर लालवानी को ही मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहडोल (एसटी) फुंदेलाल मार्को तीसरे बार के विधायक हैं। वे आदिवासियों के बड़े नेता हैं। उनकी ताकत जमीनी और जनता से जुड़ा होना है। वे अधिकतर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। भाजपा ने शहडोल से सांसद हिमाद्री सिंह पर दोबारा भरोसा जताया है।

उज्जैन-आलोट (एससी) कांग्रेस ने तराना से दूसरी बार के विधायक महेश परमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। परमार छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। वे उज्जैन महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, भाजपा ने यहां से सांसद अनिल फिरोजिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

राजगढ़- कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ से दो बार सांसद रह चुके हैं। वे 33 साल बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने यहां से दो बार के सांसद रोडमल नागर को प्रत्याशी बनाया है।

नर्मदापुरम तेंदूखेड़ा से पूर्व विधायक संजय (संजू) शर्मा लंबे समय से नर्मदापुरम में काम कर रहे हैं। कमलनाथ के करीबी शर्मा का नर्मदपुरम सीट पर अच्छा प्रभाव और समर्थक वर्ग है। यहां पर भाजपा ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह को बनाया है।

रीवा- यहां से कांग्रेस ने नीलम मिश्रा को टिकट दिया है। नीलम मिश्रा भाजपा से विधायक रह चुकी हैं। अभी उनके पति कांग्रेस के टिकट पर सिमरिया से विधायक हैं। यहां पर भाजपा ने दो बार के सांसद जनार्दन मिश्र को प्रत्याशी बनाया है।

सागर – चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा कांग्रेस के पूर्व सांसद सुजान सिंह के बेटे हैं। गुड्डू राजा बुंदेला बसपा छोड़ पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनको पार्टी ने कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाया है। बुंदेलखंड की राजनीति में बुंदेला परिवार का दबदबा रहा है। यहां पर कांग्रेस अरुणोदय चौबे को टिकट देने पर विचार कर रही थी, लेकिन उनके भाजपा में शामिल के बाद पार्टी को बड़े चेहरे की तलाश थी। भाजपा ने यहां से सांसद राजबहादुर सिंह का टिकट काट कर लता वानखेड़े को प्रत्याशी बनाया है।

रतलाम (एसटी) - कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आदिवासी वर्ग के बड़े नेता कांतिलाल भूरिया को प्रत्याशी बनाया है। बता दें राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय ही भूरिया ने रतलाम से चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए थे। इस सीट से भूरिया पांच बार सांसद रह चुके हैं। यहां पर भाजपा ने मौजूदा सांसद गुमान सिंह डामोर का टिकट काटकर अनिता नागर सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है।

मंदसौर- कांग्रेस ने नागदा से पांच बार के विधायक दिलीप सिंह गुर्जर को टिकट दिया है। दिलीप सिंह गुर्जर 2023 का चुनाव हार गए। ओबीसी चेहरा हैं। यहां से भाजपा ने सांसद सुधीर गुप्ता को ही प्रत्याशी बनाया है।

जबलपुर- यहां से कांग्रेस ने 10 साल से जबलपुर जिला अध्यक्ष दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। जबलपुर में कांग्रेस को बड़ा चेहरा हैं। पार्षद रह चुके हैं। पीसीसी के महामंत्री भी रहे हैं। वहीं, यहां से भाजपा ने आशीष सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से सांसद राकेश सिंह को विधानसभा का चुनाव लड़ाया। जिसके बाद राकेश सिंह ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।


बालाघाट- कांग्रेस ने युवा नेता सम्राट सारस्वत को प्रत्याशी बनाया है। सम्राट जिला पंचायत बालाघाट के अध्यक्ष हैं। वे पूर्व विधायक अशोक सारस्वत के बेटे हैं। राजपूत समाज से आते हैं। क्षेत्र में सक्रिय हैं। यहां से भाजपा ने बालाघाट से सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटकर पार्षद भारती पारधी को दिया है।

22 सीटों पर अब ये आमने-सामन
लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
भिंड फूल सिंह बरैया संध्या राय
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार खटीक
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
मंडला ओंकार सिंह मरकाम फग्गनसिंह कुलस्ते
छिंदवाड़ा नकुलनाथ बंटी साहू
देवास राजेंद्र मालवीय महेंद्र सिंह सोलंकी
धार राधेश्याम मुवेल सावित्री ठाकुर
खरगोन पोरलाल खरते गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
बैतूल रामू टेकाम दुर्गादास उइके
भोपाल  अरुण श्रीवास्तव  आलोक शर्मा
इंदौर अक्षय कांति बम शंकर लालवानी
शहडोल  फुंदेलाल मार्को हिमाद्री सिंह
उज्जैन-आलोट महेश परमार  अनिल फिरोजिया
राजगढ़ दिग्विजय सिंह  रोडमल नागर 
नर्मदापुरम  संजय (संजू) शर्मा  दर्शन सिंह 
रीवा नीलम मिश्रा जनार्दन मिश्र 
सागर  चंद्रभूषण सिंह बुंदेला राजबहादुर सिंह
रतलाम  कांतिलाल भूरिया अनिता नागर सिंह चौहान
मंदसौर दिलीप सिंह गुर्जर  सुधीर गुप्ता
जबलपुर दिनेश यादव आशीष सिंह
बालाघाट सम्राट सारस्वत भारती पारधी 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed